Headlines

दिल्ली चुनाव अपडेट:केजरीवाल बोले- केंद्र सरकार ने 400-500 लोगों का 10 लाख करोड़ रुपए कर्ज माफ किया, GST जनता पर टैक्स का बोझ

LIVE
दिल्ली चुनाव अपडेट:केजरीवाल बोले- केंद्र सरकार ने 400-500 लोगों का 10 लाख करोड़ रुपए कर्ज माफ किया, GST जनता पर टैक्स का बोझ

नई दिल्ली1 घंटे पहले
केजरीवाल ने कहा कि टैक्स का पैसा कर्जा माफ करने में नहीं बल्कि जनता के लिए खर्च होना चाहिए। – Dainik Bhaskar
केजरीवाल ने कहा कि टैक्स का पैसा कर्जा माफ करने में नहीं बल्कि जनता के लिए खर्च होना चाहिए।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि बीते 5 साल बीजेपी की सरकार ने 400-500 लोगों का 10 लाख करोड़ रुपए कर्ज माफ किया है। एक व्यक्ति का 46 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ कर दिया।

केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिनों पहले जानकारी मिली थी 6500 करोड़ के कर्जा वाले व्यक्ति का 5 हजार करोड़ कर्ज माफ किया है। उससे केवल 1500 करोड़ रुपए लिए।

केजरीवाल ने कहा- इस देश का भिखारी टैक्स देता है, मिडिल क्लास टैक्स देता है। जीएसटी जनता पर टैक्स का बोझ है। टैक्स का पैसा जनता पर ही खर्च होना चाहिए। महिलाओं को फ्री बस सेवा मिलनी चाहिए। अरबपतियों के कर्जे माफ नहीं होने चाहिए।

केजरीवाल बोले- टैक्स का पैसा खर्च करने के दो तरीके

केजरीवाल ने टैक्स से आया पैसा खर्च करने के दो तरीके बताए। उन्होंने कहा- पहला तरीका है कि जनता के कल्याण की योजनाओं पर पैसा खर्च किया जाए। अस्पताल, स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक, स्कूल शिक्षा फ्री दी जाए, महिलाओं को फ्री बस सुविधा दी जाए। सड़कें बनाए जाएं, बिजली-पानी पर पैसा खर्च किया जाए। 24 घंटे बिजली दी जाए।

केजरीवाल ने कहा कि दूसरा तरीका ये है कि अपने करीबी अरबपतियों दोस्तों पर ये पैसा खर्च किया जाए। उन्हें कर्जा दिया जाए और कुछ सालों पर ये कर्जा माफ कर दिया जाए। दिल्ली का चुनाव ये तय करने का है कि इस सरकारी खजाने का मुंह जनता की ओर होना चाहिए या 100-50 अरबपति दोस्तों की तरफ होना चाहिए।

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को नतीजे

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024