सैफ 5 दिन बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज:कार से उतरकर खुद बिल्डिंग के अंदर गए; सुरक्षा की जिम्मेदारी एक्टर रोनित रॉय की एजेंसी को सौंपी
मुंबई32
लीलावती अस्पताल से घर पहुंचने में सैफ अली खान को करीब 15 मिनट लगे। वे कार से उतरकर बिल्डिंग के अंदर गए।
एक्टर सैफ अली खान को 5 दिन बाद मंगलवार को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 15 जनवरी की रात करीब ढाई बजे उन पर चाकू से हमला किया गया था। सैफ के गले और रीढ़ में गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद सैफ ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनकी सर्जरी हुई और इलाज चला।
सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल से घर पहुंचने में करीब 15 मिनट लगे। इस दौरान वे सड़क पर लोगों का हंसकर अभिवादन करते हुए दिखे।
जब वे घर पहुंचे तो खुद ही कार से उतरकर बिल्डिंग के अंदर गए। सैफ व्हाइट शर्ट, नीली जींस, काला चश्मा पहने दिखे। उनके पीठ पर पट्टी लगी दिख रही थी।
उनके घर के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था है। बेरिकैडिंग की गई है। सैफ अब सतगुरु शरण अपार्टमेंट में नहीं रहेंगे, जहां उन पर हमला किया गया। पास ही फॉर्च्यून हाइट्स इमारत में उनका सामान शिफ्ट किया गया है, ये एक्टर का दफ्तर है।
सैफ के अस्पताल से घर पहुंचने के
सैफ अली खान मंगलवार की शाम 4 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल से डिस्चार
घर जाते वक्त सैफ अली खान लोगों का हंसकर अभिवादन कर
फॉर्च्यून हाइट्स इमारत में अंदर जाते
सैफ अली खान ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से हाथ म
सैफ अली खान के बाएं हाथ में काली पट्टी बंधी दिखी।
सैफ की पीठ पर भी पट्टी दिखी। कहा जा रहा है कि यहीं पर हमलावर ने चाकू से वार क
सैफ के घर के बाहर बेरिकैडिंग क
सैफ के घर में कई कैमरे लगाए गए
सैफ की सुरक्षा एक्टर रोनित रॉय की एजेंसी को सौंपी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जानलेवा हमले के बाद सैफ अली खान ने अपनी सिक्योरिटी टीम बदल दी है। अब उन्हें एक्टर रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी सुरक्षा मुहैया कराएगी। रोनित की फर्म अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स को सिक्योरिटी प्रोवाइड करा चुकी है।
तड़के 3 बजे क्राइम सीन रीक्रिएट
मुंबई पुलिस ने मंगलवार तड़के क्राइम सीन रीक्रिएट किया। इसके लिए आरोपी शरीफुल को पुलिस सोमवार रात 1 बजकर 15 मिनट पर लॉकअप से निकालकर सबसे पहले बांद्रा स्टेशन पहुंची।
तड़के 3-4 बजे के बीच उसे सैफ की सोसाइटी में ले जाया गया। आरोपी को ठीक उसी तरह से एक बैग पैक भी पहनाया गया था, जैसा उसने घटना के समय पहना था। फोरेंसिक टीम ने 19 फिंगरप्रिंट कलेक्ट किए। आरोपी बाथरूम की खिड़की से ही सैफ के घर में घुसा था और हमले के बाद यहीं से बाहर भी निकला।
मुंबई पुलिस ने आरोपी शरीफुल को 19 जनवरी की देर रात गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच ने बताया कि वह बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था। शरीफुल 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है।
सैफ के अपार्टमेंट सतगुरु शरण में पुलिस मंगलवार तड़के सीन रीक्रिएट करने पहुंची।
सैफ के अपार्टमेंट सतगुरु शरण में पुलिस मंगलवार तड़के सीन रीक्रिएट करने पहुंची।
हमले पर पुलिस के 3 खुलासे
1. पुलिस पूछताछ में आरोपी शरीफुल ने बताया वह 15 जनवरी की रात चोरी के इरादे से बॉलीवुड स्टार के अपार्टमेंट में घुसा था। इमारत की आठवीं मंजिल तक सीढ़ियों से पहुंचा। इसके बाद पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पर चढ़ा और बाथरूम की खिड़की के रास्ते सैफ के फ्लैट में घुसा।
2. आरोपी शरीफुल ने बताया कि उसने इमारत के कई फ्लैट के डक्ट चेक किए, पर सभी डक्ट सील होने की वजह से और अन्य फ्लैट के सभी दरवाजे बंद होने की वजह से दूसरों के घरों में नहीं घुस सका। पूरी बिल्डिंग में सिर्फ सैफ अली खान का बैकडोर खुला था।
3. आरोपी ने बताया कि उसे नहीं पता था कि वो सैफ अली खान के घर में घुसा है। सुबह न्यूज देखकर उसे पता चला कि वो बड़े बॉलीवुड एक्टर के घर में दाखिल हुआ था। पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग के मेन डोर का CCTV बंद था, लेकिन कुछ फ्लैट के प्राइवेट CCTV चालू थे।
आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस… 6 पॉइंट
1. सैफ अली खान पर हमले के बाद आरोपी शरीफुल इस्लाम बांद्रा के बस स्टॉप पर करीब 7 बजे तक सोया। इसके बाद कपड़े चेंज कर दादर पहुंचा, जहां उसने सैलून में हेयर कट कराया।
2. इसके बाद एक दुकान से हेडफोन खरीदा और बस पकड़कर वर्ली कोलीवाड़ा पहुंचा। मीडिया में उसने हमले की खबर देखी। उसमें CCTV और फोटो देखा तो वह और डर गया और ठाणे भाग गया।
3. पुलिस को वो एक CCTV में वर्ली में अंडा-पाव खाता दिखा, जहां उसने ऑनलाइन पेमेंट किया। पुलिस ने जब अंडा पाव वाले से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी वर्ली के एक रेस्टोरेंट एंड बार में हाउस कीपिंग का काम करता था।
4. पुलिस जब रेस्टोरेंट पहुंची तब पता चला कि एक बार वहां हीरे की अंगूठी चोरी हुई, इसके बाद होटल ने पूरे स्टाफ को बदल दिया था। इसके बाद बार मालिक ने लेबर सप्लाई करने वाले का नंबर दिया, जिसने उसको रेस्टोरेंट में भेजा था।
5. लेबर सप्लाई करने वाले ने आरोपी का मोबाइल नंबर दिया, जिसे अंडा पाव की दुकान पर किए गए ऑनलाइन पेमेंट से मैच किया गया। दोनों नंबर मैच होने पर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई।
6. रविवार देर रात उसे ठाणे में लेबर कैंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद बांग्लादेश में आरोपी के मां-पिता ने उसकी शिनाख्त की।
पुलिस का दावा- आरोपी ने भारत आकर नाम बदला
पुलिस ने यह भी कहा कि पकड़े गए आरोपी का पूरा नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। उसकी उम्र 30 साल है। भारत में अवैध रूप से आने के बाद उसने अपना नाम विजय दास रख लिया था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। यहां एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। वह पहली बार ही सैफ अली खान के अपार्टमेंट में घुसा था।
सैफ को 6 घाव थे, पीठ में चाकू का ढाई इंच टुकड़ा फंसा था
यह तस्वीर लीलावती अस्पताल की बताई गई है। यहां के डॉक्टरों ने सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास फंसा चाकू का यह टुकड़ा निकाला गया।
सैफ अली खान अटैक केस में अब तक क्या…
15 जनवरी: सैफ अली खान पर घर पर चाकू से हमला
15 जनवरी की रात आरोपी सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर घुसा। आरोपी ने सैफ पर चाकू से हमला किया। उन्हें गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। उन्हें रात में ही हॉस्पिटल ले जाया गया था।
16 जनवरी: रीढ़ की हड्डी में फंसा चाकू का टुकड़ा निकाला गया
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया। डॉक्टर ने कहा कि अगर एक्टर की रीढ़ में चाकू 2 मिमी. और धंस गया होता तो रीढ़ की हड्डी को काफी नुकसान पहुंच सकता था।
17 जनवरी: ऑपरेशन के बाद सैफ ICU से स्पेशल रूम में शिफ्ट
मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के चीफ न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने शुक्रवार को बताया कि सैफ को ICU से अस्पताल के स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। वे खतरे से बाहर हैं।
18 जनवरी: पुलिस ने छत्तीसगढ़ से एक संदिग्ध को अरेस्ट किया
पुलिस ने शनिवार को एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिया। RPF प्रभारी संजीव सिन्हा के मुताबिक, संदिग्ध को शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा गया। यह शख्स जनरल डिब्बे में बैठा था। इसकी पहचान मुंबई से भेजे गए, फोटो के आधार पर की गई। इस संदिग्ध से जुड़े आगे के अपडेट सामने नहीं आए हैं।
19 जनवरी: पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
मुंबई पुलिस ने ठाणे से एक आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही। दावा किया कि वह चोरी की नीयत से सैफ अली खान के घर में घुसा था। कहा गया है कि आरोपी के पास भारत का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। उसके बांग्लादेशी होने का शक है। उसने भारत आकर नाम भी बदला। आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर लिया गया।
21 जनवरीः आरोपी के साथ तड़के सैफ अली खान के घर पहुंची पुलिस
मुंबई पुलिस तड़के 3-4 बजे आरोपी को लेकर सैफ अली खान के घर पहुंची, जहां उन पर हमला हुआ था। पुलिस ने आरोपी से सीन रीक्रिएट करवाया। सैफ के घर से फिंगरप्रिंट्स लिए गए हैं।
घटना वाले दिन की 2 तस्वीरें, जिनमें आरोपी के दिखने का दावा
15 जनवरी की रात सैफ के घर में घुसते हुए एक शख्स दिखा।
