Headlines

हिमाचल समेत 3 राज्यों में बर्फबारी, 11 में कोहरा:दिल्ली में 19 ट्रेनें लेट, अयोध्या में स्कूल बंद, MP के शहडोल में पारा 3.4º पहुंचा

हिमाचल समेत 3 राज्यों में बर्फबारी, 11 में कोहरा:दिल्ली में 19 ट्रेनें लेट, अयोध्या में स्कूल बंद, MP के शहडोल में पारा 3.4º पहुंचा

नई दिल्ली10 घंटे पहले
जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार को बर्फबारी के बाद पूरा इलाका व्हाइट वंडर में बदल गया। – Dainik Bhaskar
जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार को बर्फबारी के बाद पूरा इलाका व्हाइट वंडर में बदल गया।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फीली हवाओं के कारण हिमाचल के तीन शहरों में तापमान माइनस में पहुंच गया। सबसे कम तापमान ताबो में माइनस 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां अगले 4 दिनों तक बर्फबारी की संभावना है।

इसके अलावा देश के 11 राज्यों में सोमवार सुबह घना कोहरा भी देखने को मिला। मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के अलावा नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में विजिबिलिटी घटी। दिल्ली में धुंध के कारण 19 ट्रेनें लेट हुईं।

बर्फीली हवाओं के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। इटावा में पारा 5 डिग्री तक पहुंचा। अयोध्या में ठंड के कारण 5वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए। वहीं, 6ठवीं से 12वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है।

पंजाब में भी शीतलहर के चलते सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। अमृतसर में सोमवार सुबह पारा 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि यहां अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट हो सकती है।

उधर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट नहीं है, लेकिन तापमान में गिरावट का दौर जारी है। MP के शहडोल में पारा 3.4 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, राजस्थान के भी 12 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

देशभर से मौसम
जम्मू-कश्मीर: डोडा में बर्फबारी के बाद पूरी घाटी का माहौल खुशनुमा हो चुका है।

हरियाणा: करनाल में भीषण कोहरे से लोग दिन के वक्त भी गाड़ी की हेडलाइट जलाकर चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश: भीषण ठंड के बावजूद महाकुंभ में श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा हुआ
दिल्ली: शहर में रविवार रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो
आंध्र प्रदेश: बीते दिन तिरुमला में बारिश के बाद ठंड में
उत्तर प्रदेश: अयोध्या में पूरे दिन हल्का कोहरा छाया रहा।
डोडा में बर्फबारी, श्रीनगर में पारा 4.1 डिग्री जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार को बर्फबारी के बाद पूरा इलाका व्हाइट वंडर में बदल गया। श्रीनगर तापमान 4.1°C दर्ज किया गया। वहीं, गुलमर्ग का तापमान -1.6°C, पहलगाम का 0.6°C, जम्मू शहर का 16.6°C और कटरा का 14.6°C तापमान दर्ज किया गया।

हिमालय के पश्चिमी इलाकों में 5 दिन तक बारिश के आसार IMD की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि हिमालय के पश्चिमी इलाकों में 21 जनवरी से बारिश बढ़ने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक बारिश जारी रहने के आसार हैं। 21 जनवरी से इसमें बढ़ोतरी होगी और 22-23 जनवरी के आसपास यह अपने चरम पर होगी।

मैदानी इलाकों में 22 जनवरी से बारिश शुरू होने और 23 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। कुछ जगहों पर आंधी-तूफान भी आ सकता है। कोहरे की स्थिति में भी काफी कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024