सुप्रीम कोर्ट ने 3600 करोड़ रुपए के कथित अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील घोटाले के आरोपी ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जमानत याचिका पर सुनवाई 18 फरवरी तक टाल दी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी। इसके बाद जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने यह फैसला दिया।
अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील- सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली
