Headlines

राजनाथ सिंह ने संगम में डुबकी लगाईं:सेना की मीटिंग लेंगे; महाकुंभ में ब्लास्ट की धमकी के बाद आधी रात तक सर्चिंग

संगम में स्नान के बाद राजनाथ सिंह ने सूर्य को प्रणाम किया।
महाकुंभ का आज छठा दिन है। दोपहर 2 बजे तक 31 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक 7.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोपहर में संगम में डुबकी लगाई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने स्नान किया। साथ में मंत्री नंदी भी रहे। उनके पहुंचने से पहले आर्मी ने पूरे किला घाट को अपने कब्जे में ले लिया था। स्निफर डॉग्स और बम स्क्वाड ने जांच की।

राजनाथ साधु-संतों से मुलाकात और सेना के अफसरों के साथ मीटिंग भी करेंगे। देर रात शहर और महाकुंभ क्षेत्र में आर्मी और पुलिस के जवानों ने चेकिंग की। 18 संदिग्ध लोगों को पकड़ा। इनमें से कुछ के पास आधार कार्ड नहीं थे। कई को चोरी के शक में पकड़ा।

महाकुंभ से जुड़ी 3 तस्वीरें

राजनाथ सिंह ने घाट की तैयारियां

संगम स्नान के लिए उतरे रक्षा मंत्री
सेक्टर-18 में बम की सूचना के बाद देर रात तक सर्च ऑपरेशन चला।
सेक्टर-18 में बम की सूचना पर आधी रात तक पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। सफाईकर्मी के पास दोपहर में कॉल आई थी कि सेक्टर-18 में थोड़ी देर में ब्लास्ट होगा। पुलिस कॉल डिटेल निकलवा रही है।

महाकुंभ से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024