Headlines

मुठभेड़ में 10-12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:छत्तीसगढ़ में 3 जिले के 1500 जवानों ने घेरा; IED ब्लास्ट में 2 जवान भी घायल

BREAKING
मुठभेड़ में 10-12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:छत्तीसगढ़ में 3 जिले के 1500 जवानों ने घेरा; IED ब्लास्ट में 2 जवान भी घायल

बीजापुर11 मिनट
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 10-12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। एनकाउंटर में 10-12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है। मुठभेड़ दक्षिण बस्तर के पुजारी कांकेर के जंगल में चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर, DRG सुकमा, DRG दंतेवाड़ा, कोबरा के अलग-अलग बटालियन और CRPF के करीब 1200 से 1500 जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं, इनमें कुछ बड़े नक्सल लीडर भी शामिल हैं। वहीं बीजापुर में ही IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल हो गए हैं।

बीजापुर में IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है। ( फाइल फोटो)
IED की चपेट में आए जवान

गुरुवार दोपहर बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में कोबरा बटालियन के 2 जवान IED की चपेट में आ गए। साथी जवानों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि पुतकेल कैंप से जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।

नक्सलियों ने इलाके में पहले से ही IED लगा रखी थी। इसी दौरान जवानों के पैर का दबाव IED पर पड़ा, जिससे जोरदार धमाका हुआ। दोनों जवानों के पैर में चोटें आई हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों को रविवार सुबह जवानों ने घेरा। गोलीबारी में 5 नक्सली मारे गए। (फाइल फोटो)
12 जनवरी को 5 नक्सली मारे गए

इसके पहले 12 जनवरी को फोर्स ने बीजापुर के मद्देड़ इलाके में 2 महिला नक्सली समेत 5 नक्सलियों को मार गिराया था। घटनास्थल से पांचों के शव के साथ SLR और राइफल बरामद किए थे। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की थी।

वहीं बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया था कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों को रविवार सुबह से जवानों ने घेर रखा था। सुबह से बंदेपारा-कोरंजेड़ के जंगल में शाम 3-4 बजे तक रुक-रुककर फायरिंग चली।

जवानों ने राइफल और BGL बरामद किया

बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया था कि मुठभेड़ स्थल से एक SLR राइफल, 12 बोर बंदूक, 2 सिंगल शॉट बंदूक, एक BGL लॉन्चर, 1 देशी बंदूक (भरमार) के साथ विस्फोटक, नक्सल साहित्य और नक्सली सामग्री बरामद की गई है।

अब तक हुए बड़े नक्सली हमलों की टाइमलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024