Headlines

IIT खड़गपुर के हॉस्टल में स्टूडेंट फंदे से लटका मिला:खाना लेकर मिलने आए माता-पिता ने कमरे में बेटे को लटका पाया, कैंपस का टॉपर था

पश्चिम बंगाल के IIT खड़गपुर में बीटेक के थर्ड ईयर स्टूडेंट का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला है। रविवार को जब उसके माता-पिता हॉस्टल में खाना लेकर पहुंचे तो उन्होंने अपने बेटे को हॉस्टल के कमरे में लटका देखा। इसके बाद उन्होंने गॉर्ड्स के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा।

मृतक का नाम शॉन मलिक (21) है। वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का थर्ड ईयर स्टूडेंट था। शॉन पढ़ाई में काफी अच्छा था और टॉपर था। एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भी एक्टिव रहता था। वो IIT के बंगाली ड्रामा सोसायटी से भी जुड़ा था। कुछ दिन पहले उसे उसके प्रोफेसर्स द्वारा प्राइज भी दिया गया था।

घटना की सूचना मिलने पर खड़गपुर टाउन थाने की पुलिस कैंपस में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

IIT खड़गपुर ने छात्रों को ईमेल भेजा
IIT खड़गपुर ने संस्थान के अन्य छात्रों को एक ईमेल भेजा है। यह ईमेल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये जरूरी है कि हम एक कम्युनिटी के रूप में साथ रहें और इस मुश्किल वक्त में एक दूसरे का सहारा बनें। अगर आप या ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, किसी तरह के दुख या इमोशनल पेन से गुजर रहा हो, तो प्लीज हमसे बात करने और मदद मांगने में झिझकें नहीं।
आपकी मदद के लिए काउंसलिंग सेवाएं उपलब्ध हैं। हम आपको इनका फायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम आपसे गुजारिश करते हैं कि आप अपने दोस्तों और क्लासमेंट्स का ख्याल रखें और उनकी बातें सुनें।
साथ ही जिन पर भी आप भरोसा करते हैं, उनसे अपनी फीलिंग्स शेयर करें। हम साथ में ज्यादा ताकतवर होते हैं और एक दूसरे की मदद करके ही हम इन मुश्किल पलों से लड़कर निकल सकते हैं।
कॉलेज प्रबंधन ने ईमेल में स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर भी लिखे हैं।
माता-पिता बोले- एक रात पहले बात हुई थी
उसके माता-पिता ने बताया कि एक रात पहले उनकी अपने बेटे से बात हुई थी। रविवार सुबह वे शान से मिलने आये थे। उसके कमरे का दरवाजा बंद था। बार-बार कॉल करने पर भी माता-पिता को बेटे से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वे कमरे में घुसे तो शॉन को फंदे से लटका हुआ पाया।

ममता बनर्जी ने परिजनों से बात की
घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने परिजनों से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ खड़ी हैं। किसी भी तरह के सहयोग के लिए तैयार हैं।

IIT खड़गपुर देश के टॉप कॉलेज में शामिल
IIT खड़गपुर देश के टॉप बीटेक कॉलेज में शामिल है। 2024 में QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की साउथर्न एशिया कैटेगरी में IIT खड़गपुर को 5वां स्थान मिला था। इसमें पढ़ने के लिए इंजीनियरिंग के छात्र उत्सुक रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में यहां कई मौतें हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024