आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में सोमवार को लड्डू वितरण केंद्र के पास आग लग गई। आग उस वक्त लगी जब लड्डू काउंटर पर बड़े पैमाने पर पवित्र प्रसाद लेने वालों की भीड़ थी। आग लगते ही भक्तों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।
तिरुपति तिरूमला देवस्थानम मंदिर प्रशासन के मुताबिक कंप्यूटर सेटअप से जुड़े UPS में शॉर्ट सर्किट के वजह से आग लगी है। हादसा 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम उत्सव के दौरान हुई। आग की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।
हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें…
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
आग को मंदिर के कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई।
एक हफ्ते में दूसरा हादसा
तिरुमाला मंदिर में एक हफ्ते में यह दूसरा हादसा है। इससे पहले 8 जनवरी को मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट केंद्र के पास भगदड़ मच गई थी। श्रद्धालु मंदिर में 10 दिनों के विशेष दर्शन के लिए टोकन के लिए लाइन में लगे थे। इस दौरान भगदड़ मच गई थी। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 लोग घायल हो गए थे। पूरी खबर पढ़ें…
तिरुपति मंदिर में वैकुंठ दर्शन की टिकट के लिए 91 काउंटर खोले गए थे। काउंटर के पास 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालु लाइन में खड़े थे। तभी भगदड़ मच गई।
