सुप्रीम कोर्ट जुलाई में 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार और पार्टी के पूर्व पार्षद बलवान खोखर की तरफ से सजा के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। जस्टिस जे. के. महेश्वरी और अरविंद कुमार की पीठ ने सोमवार को कहा कि आखिरी सुनवाई तय समय पर नहीं हो पाती, तो याचिकाकर्ता अदालत से सजा खत्म करने पर विचार करने का अनुरोध कर सकते हैं।
1984 के सिख दंगे- सजा के खिलाफ सज्जन कुमार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा
