महाराष्ट्र के भिवंडी में बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री की सभा में भगदड़ मच गई। वे मानकोली नाके के पास इंडियन ऑयल कंपनी के सत्संग कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वे खुद सभी लोगों को विभूति बाटेंगे। इसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई। भगदड़ में फंसी कुछ महिलाओं की हालत बिगड़ गई। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई। भगदड़ मचते ही धीरेंद्र शास्त्री मंच छोड़कर चले गए थे।
महाराष्ट्र में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में मची भगदड़, महिलाओं की हालत बिगड़ी
