Headlines

पत्रकार को कुल्हाड़ी से काटा…सिर पर ढाई इंच गड्ढा:बीजापुर में हुआ मुकेश चंद्राकर का अंतिम संस्कार; आरोपी के ठिकाने पर चला बुलडोजर

पत्रकार को कुल्हाड़ी से काटा…सिर पर ढाई इंच गड्ढा:बीजापुर में हुआ मुकेश चंद्राकर का अंतिम संस्कार; आरोपी के ठि
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार को मारकर सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया। मुकेश चंद्राकर का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार की हत्या कर दी गई। रिपोर्टर मुकेश चंद्राकर की लाश रिश्तेदार के बैडमिंटन कोर्ट कैंपस में बने सेप्टिक टैंक में मिली है। लाश क छिपाने के बाद टैंक को 4 इंच कंक्रीट से ढलाई कर पैक कर दिया गया था।

शनिवार को मुकेश चंद्राकर का अंतिम संस्कार किया गया। जांच में पता चला कि, मुकेश चंद्राकर का पहले गला घोंटा गया। बाद में सिर पर कुल्हाड़ी मारी। इस हमले से मुकेश के सिर पर ढाई इंच गड्ढा हो गया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के ठिकाने पर बुलडोजर भी चलाया गया है।

बीजापुर में हुई इस हत्या के बाद पत्रकारों में आक्रोश है। उन्होंने बीजापुर नेशनल हाइवे-63 पर 4 घंटे तक चक्काजाम किया। वहीं, रायपुर में भी धरना प्रदर्शन किया गया। पत्रकारों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। प्रियंका गांधी ने भी सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है।

प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एक तरफ प्रियंका गांधी ने सख्त कार्रवाई की मांग की है लेकिन, 2024 में लेटर जारी कर कांग्रेस ने मुकेश चंद्राकर का बहिष्कार भी किया था।
सुरेश चंद्राकर के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज

बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा कि, रितेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके घटना के मुख्य आरोपी हैं। वहीं सुरेश चंद्राकर को भी आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सुरेश चंद्राकर के 3 बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है। वहीं शनिवार को पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपी के ठिकाने पर बुलडोजर भी चलाया गया है।

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपी सुरेश चंद्राकर के ठिकाने पर बुलडोजर चलाया गया।
विजय शर्मा बोले- कांग्रेस नेता ही हर अपराध में संलिप्त क्यों

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, हत्या में शामिल कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के बैंक खातों को सीज किया गया है। सुरेश चंद्राकर की कांग्रेस प्रदेश स्तर पर नियुक्ति की गई है। उसे जिला महामंत्री बनाया गया है। कांग्रेस के नेता ही हर अपराध में क्यो संलिप्त हैं।

नवबंर 2021 में दामाखेड़ा में पंत प्रकाश मुनि साहब के निवास पर कांग्रेस के नेता ने हुड़दंग किया। रायपुर जेल के बाहर फायरिंग में शेख शाहनवाज कांग्रेस का नेता ही निकला। सूरजपुर की घटना, बलौदाबाजार, बालोद जिले में जितनी भी घटनाएं हुई हैं उसमें कांग्रेस के नेता ही शामिल हैं।

बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
SIT का गठन किया गया

विजय शर्मा ने आगे कहा कि, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे जघन्य अपराधी के द्वारा बनाई गई सभी सड़क निर्माण की जांच होगी। मुकेश जी की हत्या करने वाले 4 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में SIT का गठन किया गया है। IPS मयंक गुर्जर के नेतृत्व में टीम बनी है। फरार सुरेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर 4 हफ्ते में ही चालान पुटअप किया जाएगा।

रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही पत्रकारिता बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के बैनर के साथ प्रदर्शन किया। प्रेस क्लब से राजभवन तक पैदल मार्च कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे।

रायपुर के जय स्तंभ चौक पर पत्रकार मुकेश को श्रद्धांजलि दी गई। हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई। साथ ही रायपुर प्रेस क्लब ने हत्या की निंदा कड़ी की।
कांकेर में पत्रकारों ने रैली निकालकर कहा कि पत्रकारिता बचाओ..लोकतंत्र बचाओ। मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि दी।
कांकेर में पत्रकारों ने रैली निकालकर कहा कि पत्रकारिता बचाओ..लोकतंत्र बचाओ। मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि दी।

शनिवार को पत्रकारों ने हत्या के विरोध में नेशनल हाईवे-63 पर चक्का जाम किया।
अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 1 जनवरी 2025 को शाम 7 बजे से मुकेश चंद्राकर घर से लापता हुए थे। अगले दिन 2 जनवरी को उनके भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस लगातार मुकेश के फोन को ट्रेस कर रही थी। फोन बंद होने की वजह से अंतिम लोकेशन घर के आस-पास का ही दिखा रहा था।

CCTV फुटेज भी खंगाले गए, जिसमें अंतिम बार मुकेश टी-शर्ट और शॉर्ट्स में दिखे। वहीं पत्रकारों ने भी अलग-अलग जगह पता किया। Gmail लोकेशन के माध्यम से लोकेशन ट्रेस किया गया, जिसमें मुकेश का अंतिम लोकेशन बीजापुर जिला मुख्यालय के चट्टानपारा में होना पाया गया।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार को मारकर सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया। मर्डर से पत्रकारों में आक्रोश का माहौल है।
ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के कोर्ट परिसर पहुंची पुलिस

यहीं पर मुकेश के रिश्तेदार (भाई) और ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर का बैडमिंटन कोर्ट परिसर है। मुकेश के सगे भाई यूकेश समेत अन्य पत्रकारों ने इसकी जानकारी बीजापुर जिले के SP जितेंद्र यादव और बस्तर के IG सुंदरराज पी को दी। पुलिस की टीम को भी उस इलाके में पहुंची।

रिश्तेदार (भाई) के बैडमिंटन कोर्ट परिसर में स्थित सेप्टिक टैंक में मिली मुकेश की लाश।
टैंक पर कंक्रीट का मोटा स्लैब डाला

इस दौरान कुछ पत्रकारों की नजर सेप्टिक टैंक पर गई। टैंक पर कंक्रीट का मोटा स्लैब डाला गया था, लेकिन उसमें एक भी चेंबर नहीं रखा था। अमूमन टैंक की सफाई के लिए एक हिस्से में चैंबर बनाया जाता है। यहां टैंक पूरी तरह से जब पैक दिखा तो शक हुआ।

पुलिस से टैंक तोड़वाने की मांग की गई। टैंक तोड़ते ही पानी में मुकेश की लाश मिली। शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को अस्पताल भिजवाया गया।

पत्रकार मुकेश की लाश को निकालने के लिए पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची थी।
पत्रकार मुकेश की लाश को निकालने के लिए पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची थी।
संदेह के दायरे में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर

हत्याकांड में पुलिस के संदेह के दायरे में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और सुरेश के भाई रितेश चंद्राकर हैं। कुछ दिन पहले मुकेश ने करीब 120 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क की खस्ता हाल की खबर बनाई थी।

बताया जा रहा है कि, यह काम सुरेश चंद्राकर का ही था, जिसके बाद से इनके बीच कुछ विवाद भी हुआ था। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही हत्यारे और हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

पत्रकारों ने Gmail लोकेशन के माध्यम से मुकेश का लोकेशन ट्रेस किया था।
इसी सेप्टिक टैंक में शव को डाला गया था। ऊपर से ढलाई की गई थी।

सीएम साय ने जताया दुख

सीएम विष्णुदेव साय ने पत्रकार मुकेश की हत्या पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं।

सरकार को आर्थिक सहायता, नौकरी पर भी निर्णय लेना चाहिए- भूपेश

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फेसबुक पर लिखा कि, मुझे आज भी वो दिन याद है, जब नक्सलियों के कब्जे से कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को नक्सलियों के चंगुल से रिहा कराने वाली मध्यस्थ टीम मुख्यमंत्री निवास रायपुर में मुझसे भेंट करने आई थी।

साहसी पत्रकार मुकेश चंद्राकर उस मध्यस्थ टीम के प्रमुख सदस्य थे। उनके साहस के लिए मैंने उनकी पीठ थपथपाई थी। मुकेश के साथ जो हुआ है, वो बेहद दुर्भाग्यजनक है। सिर्फ शब्दों से निंदा कर देने से क्षति और असुरक्षा का समाधान नहीं हो सकता। ना ही इस विषय पर कोई राजनीतिक टिप्पणी करना चाहूंगा।

सरकार से अनुरोध है कि त्वरित जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो और ऐसी नज़ीर पेश हो कि अपराधियों में संदेश जाए। साथ ही मुकेश के परिवार का ध्यान रखने के लिए सरकार को आर्थिक सहायता, नौकरी पर भी निर्णय लेना चाहिए। साहसी पत्रकार मुकेश चंद्राकर को हम सब छत्तीसगढ़वासियों की विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर उनके परिवार को हिम्मत दे। ॐ शांति:

भूपेश बघेल ने अरुण साव को घेरा

भूपेश बघेल ने X पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि मैंने सोचा था कि मुकेश चंद्राकर के मामले में न्याय मिलने तक इस पर राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए, लेकिन भाजपा नेताओं के हद से अधिक गिर जाने पर मुझे कहना पड़ेगा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री‌ अरुण साव, जिनके पास ही PWD भी है।

बघेल ने लिखा अरुण साव इतने ताकतवर हो गए हैं कि उनके PWD में हुए बड़े सड़क घोटाले को जब पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने उजागर किया तो उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।

इसी PWD विभाग में जब आचार संहिता के दौरान पुल निर्माण का मामला विधानसभा में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने उठाया तो 10 दिन बाद उनके घर ED भेज दी गई। सत्य यही है और साबित भी हो रहा है कि अब तो यह स्पष्ट है, अरुण साव भ्रष्ट है।

बैज बोले- BJP सरकार में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं

हत्या की खबर मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपना बयान जारी किया था। उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकार में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था अब असहनीय हो चुकी है। राजधानी से शुरू हुआ हत्याओं का खौफनाक मंजर अब बस्तर तक पहुंच चुका है। एक पत्रकार की हत्या हो गई है।

BJP ने बैज के साथ वाली जारी की संदिग्ध की तस्वीर

X पर BJP छत्तीसगढ़ के पेज से कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की गई है। भाजपा ने लिखा कि, कांट्रेक्टर है या कांग्रेसी कॉन्ट्रैक्ट किलर ? मुकेश की हत्या का मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर की PCC चीफ दीपक बैज से घनिष्ठता जगजा
X पर BJP छत्तीसगढ़ के पेज पर तस्वीरें भी पोस्ट की गई है, जिसमें बैज के साथ ठेकेदार को दिखाया गया है।
क्या है पूरा मामला

बता दें कि, 120 करोड़ की लागत से नेलशनार, कुडोली, मिरतुर की सड़क बनी है। करीब 5 से 6 दिन पहले मुकेश ने रायपुर से आए अपने एक साथी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का मामला उजागर किया था। इसी बात से ठेकेदार और उसके परिवार के सदस्य इनसे खफा थे। इनसे बार-बार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहे थे।

SP बोले- जांच जारी

इस मामले को लेकर बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने कहा कि, हत्या के संबंध में हमारी जांच जारी है। जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मंत्री केदार कश्यप ने दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि दी।
मंत्री केदार कश्यप ने मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि दी

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने सुबह बीजापुर पहुंचकर दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि दी। उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या से मन व्यथित है। भारी मन से उनके परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। सरकार मुकेश के परिवार के साथ खड़ी है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

बिलासपुर में पत्रकार के हत्यारे को CBI भी नहीं ढूंढ पाई

बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार सुशील पाठक की अज्ञात हमलावरों ने 19 दिसंबर 2010 की रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। पहले पुलिस ने इस केस को दबाने के लिए बादल खान नाम के युवक को गिरफ्तार किया।

इसके बाद जब विरोध-प्रदर्शन हुआ तो तत्कालीन एसपी जयंत थोरात को हटा दिया गया। एक साल तक पुलिस इस मामले की जांच करती रही, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिला। इसके बाद CBI से जांच कराई गई, लेकिन CBI भी हत्यारों को पकड़ नहीं पाई और क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024