Headlines

जम्मू-कश्मीर में सेना का ट्रक खाई में गिरा:4 जवानों की मौत, 2 गंभीर; 10 दिन पहले भी हादसे में 5 जवानों की मौत हुई थी

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार दोपहर सेना का ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई। 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक में 6 जवान ही सवार थे।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा जिले के एसके पायीन इलाके में हुआ। यहां ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा।

घटना पर सेना ने बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी कम थी। इस कारण ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा।

हादसे की 3 तस्वीरें…

हादसे में सेना का ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।
घायल जवानों को रेस्क्यू करते
हादसे के बाद सेना ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
24 दिसंबर के हादसे में 5 जवानों की मौत हुई थी

इससे पहले 24 दिसंबर को पुंछ जिले में आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरी थी। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई थी। हादसे में शामिल सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे।

सेना ने बताया कि काफिले में 6 गाड़ियां थी, जो पुंछ जिले के पास ऑपरेशनल ट्रैक से होते हुए बनोई इलाके की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान एक वाहन के ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई। पूरी खबर पढ़ें…

नवंबर में दो अलग-अलग घटनाओं में 5 जवानों की मौत
इससे पहले नवंबर में दो अलग-अलग घटनाओं में 5 जवानों की मौत हो गई थी। 4 नवंबर को राजौरी में सड़क हादसे में दो जवानों की जान चली गई थी। वहीं, 2 नवंबर को रियासी जिले में कार खाई में गिर जाने से तीन जवानों की मौत हो गई थी।

जवानों की गाड़ी खाई में गिरने की तीन अन्य घटनाएं…

19 अगस्त 2023: लद्दाख में सेना का वाहन 60 फीट गहरी खाई में गिरा, 9 जवानों की मौत
लद्दाख में 19 अगस्त को सेना की एक गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 9 जवानों की मौत हो गई थी। सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं। जिसमें 34 जवान सवार थे। इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ। लेह के SSP पीडी नित्या ने बताया कि वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया, जिससे ट्रक खाई में जा गिरा।

29 अप्रैल 2023 : राजौरी में सेना की एम्बुलेंस खाई में गिरी, दो जवानों की मौत

इस हादसे में जान गंवाने वाले जवानों में से एक बिहार और दूसरा राजौरी का ही रहने वाला था।
इस हादसे में जान गंवाने वाले जवानों में से एक बिहार और दूसरा राजौरी का ही रहने वाला था।
29 अप्रैल 2023 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की एम्बुलेंस सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई थी। वहीं, 2 जवान घायल भी हुए थे। यह हादसा लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास केरी सेक्टर में हुआ था। हादसें में मरने वाले जवानों की पहचान बिहार के हवलदार सुधीर कुमार और राजौरी के परमवीर शर्मा के रूप में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024