Headlines

14 राज्यों में कोहरा, दिल्ली-कोलकाता एयरपोर्ट पर 295 फ्लाइट लेट:पंजाब-UP में विजिबिलिटी जीरो, हरियाणा में धुंध के चलते एक्सीडेंट, 2 की मौत

देश के 14 राज्यों में घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली विजिबिलिटी घटकर जीरो मीटर तक पहुंच गई है। इस कारण कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट हुईं।

अकेले दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह 255 फ्लाइट्स निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकीं। 43 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया। दिल्ली स्टेशन पर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचीं।

कोलकाता एयरपोर्ट पर भी 40 फ्लाइट्स लेट हुईं, वहीं, 5 कैंसिल कर दी गई। चंडीगढ़, अमृतसर और आगरा एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट्स प्रभावित हुईं।

हरियाणा में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर धुंध के कारण एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार की मदद के लिए पहुंचे लोग पहुंचे। पीछे से आ रहे ट्रक चालक को कोहरे के कारण सड़क पर लोग दिखाई नहीं दिए। उसने लोगों को रौंद दिया। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई। 4 लोग घायल हुए हैं

राजस्थान और मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान के कुछ जिलों में कल बारिश हो सकती है, लेकिन MP में बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि, यहां 2 दिन बाद ठंड से राहत मिल सकती है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

ग्वालियर में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई।
असम के गुवाहाटी में घने कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हुईं।

जयपुर में शनिवार सुबह कोहरा आसमान साफ था, लेकिन पूरे शहर में धुंध दिखने को मिली।
श्रीनगर में डल झील पर बर्फ जम गई। यहां कोहरे के कारण लोगों को गाड़ी चलाने में भी दिक्कतें आईं।

बांदीपोरा में शुक्रवार को भी तापमान 0 से नीचे रिकॉर्ड किया गया। यहां आज तापमान में और गिरावट हो सकती है।

दिल्ली में शनिवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से ज्यादा दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में 2 फीट से ज्यादा बर्फ देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024