Headlines

पीथमपुर में आत्मदाह की कोशिश, दो लोग झुलसे:भोपाल की यूनियन कार्बाइड का कचरा लाने का विरोध; पुलिस ने भांजी लाठियां

LIVE
पीथमपुर में आत्मदाह की कोशिश, दो लोग झुलसे:भोपाल की यूनियन कार्बाइड का कचरा लाने का विरोध; पुलिस ने भांजी लाठियां

अमित त्रिवेदी। पीथमपुरकुछ ही
पीथमपुर में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। वहीं प्रदर्शन के दौरान दो युवक ने आत्मदाह की कोशिश की।
पीथमपुर में भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के जहरीले कचरे को नष्ट करने का विरोध हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान दो लोगों ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया, तभी किसी ने पीछे से आग लगा दी, जिससे दोनों लोग झुलस गए। उन्हें इंदौर में चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के नाम राजकुमार रघुवंशी और राजू पटले हैं।

इधर, पीथमपुर के ही गुडलक चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें खदेड़ा। दरअसल, प्रदर्शनकारियों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। जिससे हाईवे पर करीब 7 किलोमीटर तक वाहन फंस गए।

पीथमपुर में मुख्य धरना प्रदर्शन महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर किया जा रहा है। जिसमें पीथमपुर बचाओ समिति, पीथमपुर रक्षा मंच, कांग्रेस, भाजपा, राठौर समाज, क्षत्रिय समाज, सेन समाज, आदिवासी समाज, ऑल ट्रेड यूनियन समेत अन्य संगठन शामिल हैं। आज (शुक्रवार) को पीथमपुर बंद भी कराया गया है।

इसके अलावा सांवरिया मंदिर, अकोलिया चौराहा, बरदरी चौराहा, छत्रछाया गेट, आजाद चौराहा, गुडलक चौराहा, एबी रोड पर मनाल होटल के सामने स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन की 4 तस्वीरें देखिए

रामकी एनवायरो इंडस्ट्रीज जाने की कोशिश, पुलिस ने रोका
बुधवार रात को भोपाल के यूनियन कार्बाइड से करीब 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा 10 कंटेनर में भरकर पीथमपुर भेजा गया था। जिसे रामकी एनवायरो इंडस्ट्रीज में जलाया जाना है। कचरे को यहां नष्ट करने का विरोध कर रहे लोगों ने रामकी एनवायरो इंडस्ट्रीज जाने की कोशिश की, पुलिस ने बैरिकेडिंग करके उन्हें रोक लिया है।

पुलिस और प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटा है। कहा जा रहा है कि वैज्ञानिक तरीके से सर्वे और कोर्ट के दिशा निर्देश पर ही कचरा निष्पादन के लिए यहां लाया गया है। इसमें कोई खतरा नहीं है। फिलहाल लोगों का प्रदर्शन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024