Headlines

अन्ना यूनिवर्सिटी रेप केस- भाजपा ने न्याय यात्रा निकाली:पुलिस ने महिला नेताओं को हिरासत में लिया, अन्नामलाई बोले- राज्य में रेपिस्ट खुलेआम घूम रहे

अन्ना यूनिवर्सिटी रेप केस- भाजपा ने न्याय यात्रा निकाली:पुलिस ने महिला नेताओं को हिरासत में लिया, अन्नामलाई बोले- राज्य में रेपिस्ट खुलेआम घूम रहे

चेन्नई2 घंटे पहले

तमिलनाडु महिला मोर्चा की अध्यक्ष उमराथी राजन, भाजपा विधायक डॉ. सी. सरस्वती, खुशबू सुंदर और कई महिला सदस्यों को हिरासत में लिया गया।
चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग स्टूडेंट के रेप केस को लेकर आज भाजपा ने मदुरै से चेन्नई तक न्याय यात्रा निकाली। चेन्नई पहुंचने पर पुलिस ने रैली को रोक दिया और प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की 15 सदस्यों को हिरासत में ले लिया।

भाजपा महिला नेताओं ने कहा कि वे पीड़ित के लिए न्याय की मांग कर शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और कई महिला नेताओं को घर में नजरबंद भी किया।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष ने DMK सरकार की आलोचना की। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने X पर नजरबंद की गई महिला नेताओं की फोटो अपलोड कीं।

अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु की DMK सरकार में हिस्ट्रीशीटर और रेपिस्ट खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन न्याय की मांग करने वाली भाजपा नेताओं को परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने लिखा- DMK सरकार अपने विरोधियों को चुप कराने के लिए अत्याचार कर रही रही है। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता उत्पीड़न सहकर भी तमिलनाडु के लोगों के लिए लड़ेंगे।

DMK सरकार अपराधियों को बचा रही
तमिलनाडु और कर्नाटक में भाजपा के राष्ट्रीय सह प्रभारी डॉ. पोंगुलेटी सुधाकर रेड्डी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे लोगों को गिरफ्तार करना बताता है कि DMK सरकार अपराधियों को बचाने में लगी है। क्या यह सरकार का द्रविड़ मॉडल है, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को केस CBI को सौंपना चाहिए।

भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा- अन्ना यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट से रेप के आरोपी ज्ञानशेखरन को लोगों के आक्रोश के बाद गिरफ्तार किया गया था। इससे साफ होता है कि वह DMK का नेता है। यदि कोई साधारण अपराधी होता तो तुरंत गिरफ्तार किया जाता। उसकी DMK के कई बड़े नेताओं के साथ फोटो हैं।

विरोध प्रदर्शन से जुड़ी फोटो

भाजपा की न्याय यात्रा में खुशबू सुंदर भी शामिल हुईं।
मदुरै में बड़ी संख्या में भाजपा महिला सदस्यों ने रेप पीड़ित के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया।

एक प्रदर्शनकारी महिला ने तमिल महाकाव्य सिलापथिकारम की मुख्य पात्र कन्नगी की तरह खुद को सजाया।
मदुरै में प्रदर्शन करती भाजपा की महिला कार्यकर्ता।
पूरा मामला क्या है
23 दिसंबर की रात 8 बजे अन्ना यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की सेकेंड ईयर स्टूडेंट के साथ रेप हुआ था। यूनिवर्सिटी कैंपस के पास ही राजभवन और IIT मद्रास है, जो हाई-सिक्योरिटी जोन में आता है। पुलिस ने कैंपस में लगे CCTV फुटेज की जांच की और आरोपी ज्ञानशेखरन को गिरफ्तार किया। वह यूनिवर्सिटी के पास ही बिरयानी की दुकान लगाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024