राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार CM नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि ‘नीतीश कुमार के लिए हमारे दरवाजे तो खुले ही हैं। नीतीश को भी खोलकर रखना चाहिए। नीतीश अगर आते हैं तो साथ क्यों नहीं लेंगे ? ले लेंगे साथ। वो साथ आएं, मिलकर काम करें। हमेशा भाग जाते हैं, हम माफ कर देंगे।’
एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान लालू यादव ने ये बातें कही।
CM नीतीश से गुरुवार को मीडिया ने लालू के ऑफर को लेकर सवाल किया तो मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़ लिए, मुस्कुराते हुए कहा क्या बोल रहे हैं?।
तेजस्वी बोले- नीतीश के लिए हमारे दरवाजे बंद
लालू के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा ‘मीडिया के सवालों को टालने के लिए राजद सुप्रीमो ने ऐसा कहा था। मैं पहले ही साफ कर चुका हूं कि नीतीश के लिए हमारे दरवाजे बंद हैं।’
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नए साल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है, लेकिन ये दावा भी किया कि इस साल नीतीश सरकार की विदाई तय है। ‘नए साल में नई सरकार बनाएंगे। वहीं नए साल में नई सरकार चुनाव से पहले या बाद बनने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि आप लोगों को चर्चा चाहिए।’
तेजस्वी ने कहा कि, ‘ठंडा है भुजा खाएं मजा लीजिए, हमारे चाचा नीतीश कुमार को हम नए साल की शुभकामनाएं देते हैं, और इनका यह अलविदा वाला साल है और इनका जाना तय है।’
राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार आमने-सामने हुए। तेजस्वी ने हाथ जोड़े तो नीतीश ने तेजस्वी के कंधे पर हाथ रख दिया और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए।
राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार आमने-सामने हुए। तेजस्वी ने हाथ जोड़े तो नीतीश ने तेजस्वी के कंधे पर हाथ रख दिया और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए।
लालू के बयान पर बीजेपी बोली- वो लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से डरे हुए हैं
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, ‘नीतीश जी लालू जी की नस-नस जानते हैं कि कैसे उन्होंने बिहार को लूटा है। डरी हुई पार्टी (RJD) का क्या है, ये तो डरे हुए लोग हैं। लालू जी डरे हुए हैं कि NDA ने उन्हें लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हराया है, ये फिर से हरा देंगे।’
केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा ‘लालू जी क्या बोलते हैं, नहीं बोलते हैं। वो लालू जी जानें। हम लोग एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहेंगे।’
भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा ‘घोटाला सम्राट लालू यादव, आप सीएम को क्या माफ करेंगे।मुख्यमंत्री आपको माफ कर दें, क्योंकि आपने अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया
