Headlines

IND vs AUS पांचवां टेस्ट कल से:सिडनी में 13 साल से नहीं हारा है भारत, यहां पिछले तीन मुकाबले ड्रॉ रहे

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी टेस्ट शुक्रवार से सिडनी में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। पहला मैच भारत ने 295 रन से जीता था। दूसरा और चौथा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। वहीं, तीसरा मैच ड्रॉ रहा था।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में टीम इंडिया को पिछले 13 सालों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। पिछली बार उसे यहां 2012 में हार झेलनी पड़ी थी। उस हार के बाद से टीम ने यहां तीन टेस्ट मैच खेले हैं। तीनों मुकाबले ड्रॉ रहे थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां 1947 से अब तक 13 मैच खेले गए हैं। इसमें कंगारू टीम ने 5 मैच जीते, 7 ड्रॉ रहा। वहीं, भारत केवल एक टेस्ट जीत सका है। टीम को यह जीत 1978 में मिली थी।

मैच डिटेल्स तारीख- 3 जनवरी जगह- सिडनी क्रिकेट स्टेडियम समय- टॉस- 4:30 AM, मैच स्टार्ट- 5:00 AM

पांचवें टेस्ट में रोहित का खेलना मुश्किल इस सीरीज में रोहित पूरी तरह फेल रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 31 रन बनाए हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोहित की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। वे पर्थ टेस्ट का हिस्सा नहीं थे। उस मैच में जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी और टीम को जीत मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कप्तान रोहित शर्मा पांचवें टेस्ट से खुद को बाहर रख सकते हैं। ऐसे में उनकी जगह बुमराह कप्तानी कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024