Headlines

जम्मू-कश्मीर में आर्मी वैन 150 फीट गहरी खाई में गिरी:10 जवान घायल, 4 की हालत गंभीर; पुंछ में LOC के पास हादसा, रेस्क्यू जारी

जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में मंगलवार शाम आर्मी वैन 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 10 का रेस्क्यू किया गया है। 4 की हालत गंभीर है।

सभी जवान शाम को लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घोड़ा पोस्ट के पास ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन गहरी खाई में गिर गई।

हादसे की सूचना मिलते ही सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। घायल जवानों को आसपास के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के बताए जा रहे हैं। 8 जवानों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

इससे पहले नवंबर में दो अलग- अलग घटनाओं में 5 जवानों की मौत हो गई थी। 4 नवंबर को राजौरी में सड़क हादसे में नायक दो जवानों की जान चली गई थी। वहीं, 2 नवंबर को रियासी जिले में कार खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।

साल 2023 में लद्दाख में 9 जवानों की मौत हुई थी
लद्दाख में 19 अगस्त को सेना की एक गाड़ी 60 फीट खाई में गिर गई थी, जिसमें 9 जवानों की मौत हो गई थी। सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं। जिसमें 34 जवान सवार थे। इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ। लेह के SSP पीडी नित्या ने बताया कि वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया। जिससे ट्रक खाई में जा गिरा।

जवानों की गाड़ी खाई में गिरने की अन्य दो घटनाएं…

29 अप्रैल 2023 : राजौरी में सेना की एंबुलेंस खाई में गिरी, दो जवानों की मौत

इस हादसे में जान गंवाने वाले जवानों में से एक बिहार और दूसरा राजौरी का ही रहने वाला था।
29 अप्रैल 2023 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की एंबुलेंस सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई थी। वहीं, 2 जवान घायल भी हुए थे। यह हादसा लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास केरी सेक्टर में हुआ था। हादसें में मरने वाले जवानों की पहचान बिहार के हवलदार सुधीर कुमार और राजौरी के परमवीर शर्मा के रूप में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024