Headlines

दुष्कर्म की शिकार 10 साल की बच्ची की हालत नाजुक:झारखंड सरकार एयरलिफ्ट करने को तैयार, डॉक्टर्स ने कहा- जरूरत पड़ी तो और सर्जरी करेंगे

गुजरात में भरूच जिले के जांगिया जीआईडीसी में दुष्कर्म और क्रूरता की शिकार हुई 10 वर्षीय बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। बच्ची को मंगलवार को भरूच से वडोदरा के एसएसजी अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। आंतरिक अंगों में गंभीर चोट आने से आज सुबह बच्ची की फिर से सर्जरी की गई। बच्ची से यह हैवानियत उसके पड़ोस में रहने वाले 36 वर्षीय शख्स ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड सरकार एयरलिफ्ट करने को तैयार
बच्ची का हालचान जानने झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री आज वडोदरा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि बच्ची की हालत नाजुक है। अगर उसे इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाने की जरूरत पड़ी तो झारखंड सरकार उसे एयरलिफ्ट करने को तैयार है। वहीं, वडोदारा के सयाजी अस्पताल के आरएमओ ने कहा कि बच्ची को यहां बेहतरीन इलाज मिल रहा है। जरूरत पड़ी तो सर्जरी के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के मंत्री से लेकर गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री बच्ची को मिल रहे इलाज से संतुष्ट है।

बच्ची के परिवार से मुलाकात करने झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री आज वडोदरा पहुंचे।
खून से लथपथ हालत में झाड़ियों में मिली थी बच्ची
जांगिया जीआईडीसी इलाके में दो दिन पहले एक मजदूर परिवार की 10 वर्षीय बच्ची बीते सोमवार को झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिली थी। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट प्राट में रॉड भी डाल दी थी। गंभीर चोटों के चलते बच्ची कराह रही थी। बच्ची की कराहने की आवाज सुनकर मां झाड़ियों में पहुंची और उसे भरूच के अस्पताल में भर्ती करवाया।

भरूच में बच्ची का इलाज करने वाली डॉ. झील सेठ ने कहा- बच्ची की हालत देखकर मैं स्तब्ध हूं। बेसुध अवस्था में उसके साथ हैवानियत की गई। उसके गंभीर जख्म देखकर ‘निर्भया केस’ की याद आ गई। मैंने सात साल के अपने करियर में ऐसा गंभीर केस नहीं देखा था। बच्ची की सेहत और इलाज का अपडेट थोड़े-थोड़े समय पर ले रही हूं।

प्राथमिक उपचार के लिए बच्ची को भरूच के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
माता-पिता की गलती से बढ़ी आरोपी की हिम्मत
पड़ोसी विजय पासवान ने बच्ची को अगवा कर उसके साथ हैवानियत की थी। पुलिस पूछताथ में पता चला है आरोपी एक महीने पहले भी बच्ची से दुष्कर्म कर चुका था। हालांकि, समाज में बदनामी के डर से माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और उसने दूसरी बार इस कृत्य को अंजाम दिया। अगर माता-पिता ने पहले ही आरोपी को सलाखों पीछे पहुंचा दिया होता तो आज बच्ची इस हालत में न होती।

बच्ची को गंभीर आंतरिक चोटें आईं
पुलिस उपाधीक्षक कुशल ओझा ने बताया कि यौन उत्पीड़न के कारण बच्ची को गंभीर आंतरिक चोटें आईं और सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे वडोदरा के एसएसजी अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। ओझा ने कहा-जिस दौरान आरोपी ने बच्ची को अगवा किया उस दौरान वह अपने घर के पास खेल रही थी। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आरोपी के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो और रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है।
झारखंड का रहने वाला है आरपी
घटना की जानकारी मिलने पर अंकलेश्वर डीवाईएसपी डॉ.कुशल ओझा सहित पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और लड़की की मां की शिकायत के आधार पर अलग-अलग टीमें बनाकर जांच की। इस दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर उसके बगल में रहने वाले पड़ोसी को हिरासत में लिया।

सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो और रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी झारखंड का रहने वाला है और वह भी मजदूरी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024