Headlines

मुंबई में नाव डूबी, 30-35 लोग सवार, बचाव कार्य जारी

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा आइलैंड जा रही एक नाव डूब गई। नाव “नीलकमल” में करीब 30-35 लोग सवार थे। यह घटना उरण और करंजा के पास हुई।

नेवी, कोस्ट गार्ड, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA), यलो गेट पुलिस और स्थानीय मछुआरे मिलकर यात्रियों को बचाने में जुटे हैं। अब तक अधिकांश यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अभी रेस्क्यू किया जा रहा है।

घटना का कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि यह घटना एलीफेंटा आइलैंड के पास हुई, और यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया वापस लाया जा रहा है। फिलहाल किसी हताहत की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024