भारतीय जनता पार्टी (BJP) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और गिरिराज सिंह समेत 20 सांसदों को नोटिस भेजेगी। ये सांसद मंगलवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ (ONOE) बिल पेश होने के दौरान लोकसभा में मौजूद नहीं थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार BJP ने 3 लाइन का व्हिप जारी करके पार्टी के सभी सांसदों को बिल पेश होने के दौरान लोकसभा में मौजूद रहने के निर्देश दिए थे। इसकी अवहेलना करने पर सांसदों को नोटिस भेजकर कारण पूछा जाएगा।
हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इन सभी सांसदों ने पार्टी को अपनी अनुपस्थिति के बारे में पहले से सूचित किया था या नहीं।
ये सांसद गैरहाजिर थे
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीआर पाटिल, शांतनु ठाकुर, जगदंबिका पाल, बीवाई राघवेंद्र, विजय बघेल, उदयराजे भोंसले, जगन्नाथ सरकार, जयंत कुमार रॉय, वी सोमन्ना, चिंतामणि महाराज समेत कुल 20 सांसद सदन में मौजूद नहीं थे।
है।
व्हिप शब्द पुरानी ब्रिटिश प्रथा ‘Whipping’ से आया है। इसका मतलब सचेतक या मार्ग दिखाने वाला होता है।
PM मोदी भी सदन में नहीं थे, नदी जोड़ो परियोजना का जयपुर में शिलान्यास कर रहे थे
एक देश, एक चुनाव बिल पेश होते वक्त पीएम मोदी भी सदन में नहीं थे। वे जयपुर में पार्वती-कालसिंध-चंबल-ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास कर रहे थे। पीएम ने इस परियोजना में देरी के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाधान के बजाय राज्यों के बीच जल विवाद को ही बढ़ावा देती रही। पूरी खबर पढ़ें…
