Headlines

किसान आंदोलन में शामिल नहीं होगा संयुक्त किसान मोर्चा:चंडीगढ़ में इमरजेंसी मीटिंग में फैसला; पंधेर-डल्लेवाल ग्रुप ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद की कॉल दी

BREAKING
किसान आंदोलन में शामिल नहीं होगा संयुक्त किसान मोर्चा:चंडीगढ़ में इमरजेंसी मीटिंग में फैसला; पंधेर-डल्लेवाल ग्रुप ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद की कॉल दी
लुधियाना/जालंधर/मोहाली5 मिनट पहलेलेखक: अमित शर्मा, नमन तिवारी, विवेक शर्मा
किसान आंदोलन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में इमरजेंसी मीटिंग हुई। – Dainik Bhaskar
किसान आंदोलन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में इमरजेंसी मीटिंग हुई।
शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) शामिल नहीं होगा। चंडीगढ़ में हुई मोर्चे की इमरजेंसी मीटिंग में इसका फैसला लिया गया। मोर्चे के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल को मरणव्रत तोड़ने के लिए नहीं कहेंगे। यह उनका फैसला है।

उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर को पूरे पंजाब में SKM की तरफ से बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 24 दिसंबर को चंडीगढ़ में मीटिंग होगी।

इससे पहले किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद की कॉल दी है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी सेवाएं बहाल रखेंगे। हम दुकानदारों, धार्मिक संस्थाओं, व्यापार मंडल और ट्रेड यूनियनों से मीटिंग करेंगे। उनसे मांग करेंगे कि वह पंजाब बंद में सहयोग दें।

बुधवार को किसानों ने पंजाब में 3 घंटे रेलवे ट्रैक जाम किए। किसान दोपहर 12 बजे 48 जगहों पर ट्रैक पर बैठ गए। 3 बजते ही किसानों ने ट्रैक खाली कर दिए।

रेलवे ट्रैक जाम होने से दिल्ली-पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस को लुधियाना के ढंडारी कलां में रोकना पड़ा। कुछ ट्रेनों को कैंसिल तो कुछ को डायवर्ट भी करना पड़ा। किसानों के प्रदर्शन से करीब 60 ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा।

किसानों के प्रदर्शन की 3 तस्वीरें…

मोहाली में किसानों के साथ महिलाएं भी ट्रैक पर धरना दे रही हैं।
गुरदासपुर की तस्वीर, यहां किसान और महिलाएं ट्रैक पर धरना दे रहे हैं।

अमृतसर में प्रदर्शनकारी किसानों के लिए लंगर लगाया गया है

गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर धऱना देते किसान।
किसानों के रेल रोको आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024