Headlines

7 सीटर में 13 सवार…बालोद में हादसा, 6 की मौत:ट्रक ने SUV को मारी टक्कर, मरने वालों में 1 बच्चा; 4 महिलाएं भी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर आज (सोमवार) सुबह भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में एक बच्चा, 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र के चौरापावड़ के पास का है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक जोशी के मुताबिक घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक जायलो (SUV) में 13 लोग बैठे थे, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल थे। वे डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।

ट्रक और जायलो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

घायल राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। सात घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में 7 घायल है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रक की टक्कर से एसयूवी के परखच्चे उड़ गए।

सभी की हालत नाजुक बनी हुई है
हादसे में 7 घायल है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। किसी के हाथ में चोट है, तो किसी का सिर फूट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024