Headlines

शंभू बॉर्डर पर दिल्ली मार्च के दौरान किसान-पुलिस भिड़े:आंसू गैस-पानी की बौछार छोड़ी, 10 किसान घायल; जत्था वापस बुलाया

LIVE
शंभू बॉर्डर पर दिल्ली मार्च के दौरान किसान-पुलिस भिड़े:आंसू गैस-पानी की बौछार छोड़ी, 10 किसान घायल; जत्था वापस बुलाया

शंभू बॉर्डर(पटियाला)/अंबाला5 मिनट पहलेलेखक: अमित शर्मा

हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर मौजूद किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे। वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कई किसान घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से रवाना हुए 101 किसानों के जत्थे को 2 घंटे बाद वापस बुला लिया गया। किसान दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। पुलिस ने उन्हें घग्गर नदी पर बने पुल पर की बैरिकेडिंग पर रोक लिया।

40 मिनट तक पुलिस से बहस के बाद किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। जिसमें 10 किसान घायल हुए हैं।

किसानों का आरोप है कि पुलिस ने रॉकेट लॉन्चर से बम-गोलियां चलाई। घग्गर नदी का गंदा और केमिकल वाला पानी प्रयोग किया।

मार्च के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के 12 गांवों में इंटरनेट बैन 18 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

खनौरी बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) के नेता जगजीत डल्लेवाल लगातार 19वें दिन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि डल्लेवाल की सेहत को लेकर पूरा देश चिंतित है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नहीं।

किसानों के दिल्ली मार्च से जुड़ा हर अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स
7 मिनट पहले

राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया मामला
राहुल गांधी ने लोकसभा में किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने का मुद्दा उठाया।

उन्होंने केंद्र सरकार को कहा- दिल्ली के बाहर आपने किसानों पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस छोड़ी। आप अडाणी-अंबानी को फायदा पहुंचाते हो और किसान का अंगूठा काटने का काम करते हो।

18 मिनट पहले

दिल्ली रवाना हुआ किसानों का जत्था बॉर्डर से वापस आया
47 मिनट पहले

पुलिस बोली- प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं
हरियाणा पुलिस कह रही है कि प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं है। किसानों को हमारे अफसरों ने बातचीत के लिए बुलाया था, तब वे नही आए। पुलिस ने किसानों से कहा कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं हैं। किसानों ने पुल को दोनों तरफ से घेर रखा है।

54 मिनट पहले

किसान नेता पंधेर बोले- देशभर से किसान आवाज उठाएं
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा- हम चाहते हैं कि देशभर के किसान अपनी आवाज उठाएं, अगर वो ऐसा करेंगे तो आंसू गैस समेत ये सारी चीजें बंद कर दी जाएंगी और हमें दिल्ली जाने दिया जाएगा। हमारी मांगें पूरी की जाएंगी। हरियाणा पुलिस जनता को गुमराह कर रही है। 100 लोगों का पैदल चलना देश के लिए खतरनाक कैसे हो सकता है?

55 मिनट पहले

शंभू बॉर्डर से भास्कर रिपोर्टर अमित शर्मा की रिपोर्ट
01:20 PM
14 दिसम्बर 2024

किसान बोले- केमिकल वाला पानी बरसाया
किसान नेताओं ने कहा कि पुलिस ने किसानों पर केमिकल वाला पानी बरसाया। अगर पानी बरसाना भी है तो कम से कम साफ पानी बरसाते। पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं और गंदा पानी ही देश के किसानों पर बरसाना शुरू कर दिया।

01:07 PM
14 दिसम्बर 2024

एंबुलेंस फुल, घायल किसानों को प्राइवेट गाड़ियों में ले जा रहे
01:01 PM
14 दिसम्बर 2024

खेतों में खड़े किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े
12:58 PM
14 दिसम्बर 2024

हरियाणा पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस और पानी की बौछार की
12:56 PM
14 दिसम्बर 2024

आंसू गैस के गोलों के कारण एक किसान घायल
हरियाणा पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे। वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक किसान घायल हो गया। उसे स्ट्रेचर पर लाया गया।

12:47 PM
14 दिसम्बर 2024

किसानों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
12:44 PM
14 दिसम्बर 2024

किसानों ने जाली उखाड़ने की कोशिश की
12:41 PM
14 दिसम्बर 2024

अंबाला के DC और SP किसानों से बातचीत के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर तक मामले में बड़ा डेवलपमेंट होने जा रहा है। आपकी मांगें सरकार तक पहुंचाई गई हैं। आप हाईकोर्ट पर भरोसा कीजिए। हाई पावर कमेटी से मीटिंग जल्द करवाई जाएगी। मगर आप सिर्फ हमारी बात मानें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024