Headlines

बेंगलुरु में गर्लफ्रेंड का मर्डर करने वाला गिरफ्तार:दो दिन डेडबॉडी के सामने बैठकर सिगरेट पीता रहा; फरार होकर वाराणसी गया, लौटा तो पुलिस ने पकड़ा

बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके के एक सर्विस अपार्टमेंट में अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड का मर्डर करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 21 साल के आरोपी आरव हनोय ने चाकू से अपनी गर्लफ्रेंड माया गोगोई की हत्या की और दो दिन उसकी बॉडी के साथ रहा। इस दौरान वह ज्यादातर समय शव के सामने बैठकर सिगरेट पीता रहा।

पुलिस के मुताबिक, दोनों का रिलेशनशिप कुछ ठीक नहीं चल रहा था। लड़की ने उससे ब्रेकअप की कोशिश की, जिससे वह नाराज हो गया और उसका मर्डर कर दिया। इसके बाद वह बेंगलुरु से फरार होकर मध्यप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से होते हुए वाराणसी पहुंचा। हालांकि, 29 नवंबर को वह बेंगलुरु लौटा। पुलिस ने उसे एयरपोर्ट के नजदीक देवनाहल्ली इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, माया ने आरव से ब्रेकअप की कोशिश की, जिससे वह नाराज हो गया और उसका मर्डर कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, माया ने आरव से ब्रेकअप की कोशिश की, जिससे वह नाराज हो गया और उसका मर्डर कर दिया।
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगीं
पुलिस के मुताबिक, विक्टिम असम की रहने वाली थी। वह यूट्यूब कंटेट क्रीएटर थी और जयनगर में प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। आरोपी केरल के कन्नूर का रहने वाला है, और HSR लेआउट में स्टूडेंट काउंसलर के तौर पर काम करता था।

पिछले हफ्ते दोनों ने मिलकर तीन दिन के लिए इंदिरानगर में एक सर्विस अपार्टमेंट बुक किया था। माया 23 नवंबर को आरव से मिलने इस सर्विस अपार्टमेंट आई थी। 26 नवंबर की सुबह 8:20 बजे आरव अपार्टमेंट छोड़कर कैब से गया और फोन बंद कर दिया। इस बीच उसने माया की हत्या की।

पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई थीं। इनमें से एक टीम नॉर्थ कन्नड़ जिलों में गई, जबकि एक अन्य टीम को केरल भेजा गया।

लड़की के शरीर पर कई घावों के निशान मिले
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि माया गोगोई डेका के शरीर पर कई बार चाकू के घाव और सिर में चोट के निशान थे, लेकिन मौत का मुख्य कारण सीने में गहरा घाव माना जा रहा है। पुलिस ने CCTV फुटेज चेक किया, जिसमें 23 नवंबर से 26 नवंबर के दौरान अपार्टमेंट में कोई दाखिल होता नजर नहीं आया।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान हमें पता चला है कि आरोपी के पास एक पुराना चाकू था, जिससे उसने कथित तौर पर लड़की का मर्डर किया। आरोपी ने जेप्टो ऐप से दो मीटर लंबी नायलॉन की रस्सी ऑर्डर की थी, जिसकी डिलीवरी इसी सर्विस अपार्टमेंट में हुई थी। क्राइम सीन पर पुलिस को ऑर्डर की गई रस्सी का कवर मिला।

बेंगलुरु ईस्ट के डीसीपी डी. देवराजा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई थीं।
बेंगलुरु ईस्ट के डीसीपी डी. देवराजा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई थीं।
छह महीने पहले बेंगलुरु आई थी लड़की
पुलिस ने बताया कि विक्टिम 6 महीने पहले बेंगलुरु आई थी और उसने 20 दिन पहले ही जयनगर की प्राइवेट कंपनी में काम करना शुरू किया था। वह बेंगलुरु में वॉइटफील्ड एरिया के एक अपार्टमेंट में अपनी बहन और एक दोस्त के साथ रह रही थी।

पिछले हफ्ते उसने अपनी बहन को कॉल करके बताया था कि वो घर नहीं आएगी क्योंकि वो ऑफिस पार्टी अटेंड करने जा रही है। बाद में उसने एक और मैसेज भेजकर बताया कि वो शनिवार को भी घर नहीं आएगी क्योंकि वो उस दिन भी पार्टी कर रही है।

उसकी बहन ने पुलिस को बताया कि माया और आरोपी 6 महीने से रिलेशनशिप में थे। दोनों सोशल मीडिया पर मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024