Headlines

पेंड्रा में मालगाड़ी के 23 डिब्बे डिरेल:इंजन सहित पटरी से उतरकर पलटे, ट्रैक पर कोयले का ढेर, 6 ट्रेनें कैंसिल; 9 का रूट-डायवर्ट

पेंड्रा में मालगाड़ी के 23 डिब्बे डिरेल:इंजन सहित पटरी से उतरकर पलटे, ट्रैक पर कोयले का ढेर, 6 ट्रेनें कैंसिल; 9 का रूट-डायवर्ट

पेंड्रा3 घंटे पहले
हादसे के तुरंत बाद रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बचाव कार्य किया जा रहा है। – Dainik Bhaskar
हादसे के तुरंत बाद रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बचाव कार्य किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मंगलवार को कोयला ले जा रही मालगाड़ी डिरेल हो गई। इंजन सहित 23 डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। मालगाड़ी बिलासपुर की ओर जा रही थी, तभी भनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास हादसा हो गया।

हादसे के तुरंत बाद रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। राहत कार्य जारी है। मालगाड़ी के डिब्बे पलटने से ट्रैक पर कोयले का ढेर लग गया है, जिससे इस रूट से गुजरने वाली 6 ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं 9 का रूट डायवर्ट किया गया है।

ट्रैक पर कोयले का ढेर लगा हुआ है।
यातायात बहाल होने में 2 दिन लग सकते हैं
हादसे में अप और डाउन दोनों लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। रूट पर यातायात बहाल होने में 2 से अधिक दिन लग सकते हैं। हादसे में ओएचई तार और सिग्नल के खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे में रेलवे को करोड़ों के नुकसान की आशंका है। अप और डाउन दोनों रूट पर आवागमन पूरी तरह से प्रभावित है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे। वहां मालगाड़ी के डिब्बे पलटे पड़े थे। हादसा कैसे हुआ है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं इस घटना के चलते बिलासपुर-पेंड्रारोड-कटनी रेलवे मार्ग की सभी ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन में शहडोल-बिलासपुर मेमू हादसे के बाद से खड़ी है। सूचना मिलते ही रेलवे के अफसर मौके पर पहुंचकर ट्रैक क्लियर करने में जुटे हैं।

हादसे की तस्वीरें:

अप-डाउन दोनों तरफ की लाइनें डैमेज हुई हैं।
डिब्बों के साथ इस लाइन पर ओएचई तार और सिग्नल के खंभे भी डैमेज हुए हैं।

हादसे के बाद एक के ऊपर एक चढ़े हुए डिब्बे।
इस रूट पर यातायात बहाल होने में 2 दिन लग सकते हैं

27 नवंबर को रद्द की गई ट्रेनें

गाड़ी संख्या 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 08747 बिलासपुर-कटनी मेमू शहडोल स्टेशन से शुरू होगी।
गाड़ी संख्या 08748 कटनी-बिलासपुर मेमू शहडोल स्टेशन में समाप्त होगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 08747/08748 बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर मेमू, बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
रेल हादसे के बाद हंसते दिखे लोको पायलट

हादसे के बाद जब रिपोर्टर ने चालक अभय द्विवेदी से बात की तो वे कुछ भी कहने से बचते दिखे। हंसते हुए उन्होंने कहा कि, मैने हादसे के संबंध में पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। हालांकि हंसने का कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि, खुद को सुरक्षित पाने के कारण खुशी हो रही है। जान बच गई इससे बढ़कर क्या बात होगी।

भनवारटंक रेलवे स्टेशन मास्टर K.S सांडेय ने कहा

QuoteImage
मालगाड़ी को आगे जाने का सिग्नल दिया था, लाइन क्लियर थी और मैं सिग्नल दिखाने प्लेटफॉर्म के बाहर खड़ा था। इसी दौरान देखा तो हादसा हो गया, इंजन अलग आया डिब्बे वहीं पलट गए। 11.15 बजे सुबह हादसा हुआ, स्टाफ ने बताया गाड़ी गिर गई।

QuoteImage
यात्रियों की सुविधा हेतु “May I Help You” बूथ की स्थापना बिलासपुर, रायगढ़, अनुपपुर, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर और गोंदिया के साथ अहम स्टेशनों पर की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024