Headlines

10 राज्यों में घना कोहरा, बिहार में विजिबिलिटी 200 मीटर:MP में तापमान 6º से नीचे पहुंचा, हिमाचल में 4 दिन बाद बर्फबारी होगी

10 राज्यों में घना कोहरा, बिहार में विजिबिलिटी 200 मीटर:MP में तापमान 6º से नीचे पहुंचा, हिमाचल में 4 दिन बाद बर्फबारी होगी

नई दिल्ली/भोपाल4 घंटे पहले

देश के उत्तरी राज्यों में ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 10 राज्यों में मंगलवार को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इससे कई शहरों में विजिबिलिटी भी घट गई है।

सबसे कम विजिबिलिटी त्रिपुरा के अगरतला और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में दर्ज की गई। दोनों जगहों पर मंगलवार सुबह पर 50 मीटर से दूर देखना मुश्किल हो रहा था। वहीं, बिहार के पुर्णिया और भागलपुर में विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई।

हिमाचल प्रदेश में 2 दिन पहले हुई बर्फबारी अब रुक गई है, लेकिन लाहौल स्पीति और कल्पा इलाके में तापमान 0 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि यहां 4 दिन बाद बर्फबारी हो सकती है। तब तक न्यूनतम तापमान में इससे ज्यादा गिरावट के आसार कम हैं।

उधर, मध्य भारत के राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ठंड का असर कम हो गया है। सिर्फ MP के पचमढ़ी में तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया है। बाकी शहरों में 2 दिन बाद तापमान में और गिरावट हो सकती है। फिलहाल देश में कहीं भी कोल्ड वेव का अलर्ट नहीं है।

मौसम की 4 तस्वीरें…

तमिलनाडु के थिरुवरूर में मंगलवार सुबह तेज बारिश हुई। यहां कल भी भारी बारिश का अलर्ट है।
दिल्ली में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। ठंड के कारण सड़कों पर लोगों की भीड़ कम हुई।

हिमाचल में बर्फबारी के कारण शिमला में न्यनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली में तेज सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव तापा। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।

तमिलनाडु के कई जिलों में तेज बारिश

तमिलनाडु के कई इलाकों में मंगलवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि चेन्नई और चेन्नई के आसपास के जिलों में 2 दिन तक भारी बारिश हो सकती है। यह बारिश बंगाली की खाड़ी से बने डिप्रेशन के कारण हो रहा है। यह अगले 12 घंटे में डीप डिप्रेशन में बदलेगा। और 2 दिन बाद श्रीलंका की ओर चले जाएगा।

MP-राजस्थान में तापमान 2 दिन बाद फिर कम होगा

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के बाद वहां से आई बर्फीली हवा और सतह से 12 किमी ऊपर चल रही सर्द हवा के कारण मध्य प्रदेश और राजस्थान में 1 हफ्ते पहले न्यूनतम तापमान कम हुआ था। 2 दिन बाद या दिसंबर की शुरुआत में ठंड फिर बढ़ेगी।
नॉर्थ ईस्ट में तेज बारिश, दक्षिण में सर्दी कम

मौसम विभाग ने कहा है कि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तेज बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मंगलवार को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने के साथ तेज हवा और तेज बारिश का अनुमान है।
दक्षिण भारत के राज्यों में ठंड का असर उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों से कम है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में सोमवार से तेज बारिश का एक और दौर शुरू हुआ, जो 27 नवंबर तक चल सकता है।
राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: रात का तापमान 6 डिग्री से नीचे गिरा, भोपाल-जबलपुर समेत 10 शहरों में 10 डिग्री से कम

मध्यप्रदेश में रात का टेम्प्रेचर 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। उज्जैन में सोमवार रात पारा एक डिग्री गिरकर 11.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। एक दिन ये 12.2 डिग्री था। इंदौर में पिछले 24 घंटों से ठंड ने असर दिखाना शुरू किया। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024