Headlines

MP-राजस्थान सहित 4 राज्यों में घना कोहरा:जयपुर में दिन में भी धुंध, दो दिन स्कूल बंद; कश्मीर के शोपियां में तापमान माइनस 3.9°

राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत देश के 4 राज्यों के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। जयपुर में दिन में भी धुंध नजर आई। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए खैरथल-तिजारा जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 23 नवंबर तक छुट्‌टी कर दी गई है।

मध्यप्रदेश में भोपाल-इंदौर समेत 28 शहरों में टेम्प्रेचर सामान्य से नीचे आ गया। उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ में प्रदूषण बढ़ गया है। पंजाब के 5 जिले ऐसे हैं जहां प्रदूषण का स्तर सामान्य से 4 गुना ज्यादा है। दिल्ली और हरियाणा के कई स्कूलों को ऑनलाइन कर दिया गया है।

उधर पहाड़ों में बर्फबारी नहीं होने के बावजूद श्रीनगर में तापमान 0.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। शोपियां देश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां तापमान माइनस 3.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अनंतनाग में माइनस 3.5 डिग्री, पुलवामा में माइनस 3.4 डिग्री पहुंचा।

दक्षिण भारत के राज्यों में ठंड का असर उत्तर भारत के राज्यों से कम है। मौसम विभाग ने यहां बारिश का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल के अलावा गुरुवार को असम और मेघालय में बारिश का अनुमान है।

देशभर में मौसम की 2 तस्वीरें…

गुरुग्राम में कोहरे और प्रदूषण के चलते हवा जहरीली हो गई। साइकिल चलाते समय मॉस्क पहनना पड़ा।
गुरुग्राम में कोहरे और प्रदूषण के चलते हवा जहरीली हो गई। साइकिल चलाते समय मॉस्क पहनना पड़ा।
दिल्ली में कर्तव्य पथ पर वॉक करने वालों को मॉस्क पहनना पड़ रहा है। दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024