Headlines

महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 58% मतदान:बीड में निर्दलीय कैंडिडेट की मौत, शरद गुट के नेता की पिटाई; कैश कांड पर हुई बयानबाजी

महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 58% मतदान:बीड में निर्दलीय कैंडिडेट की मौत, शरद गुट के नेता की पिटाई; कैश कांड पर हुई बयानबाजी

मुंबई28 मिनट पहलेलेखक: आशीष राय/विनोद यादव
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, NCP ( शरद चंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग की। – Dainik Bhaskar
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, NCP ( शरद चंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग की।
महाराष्ट्र की 288 सीटों पर बुधवार को शाम 5 बजे तक 58.22% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग गढ़चिरौली में 69.63% और सबसे कम वोट मुंबई सिटी में 49.07% डाले गए। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

बीड विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी बाला साहब शिंदे की मतदान केंद्र पर ही हार्टअटैक से मौत हो गई। धुले के एक पोलिंग बूथ पर भाजपा और वंचित बहुजन अघाड़ी के कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई।

उधर, कांग्रेस नेता श्रीनिवास BV ने शिरडी में फर्जी मतदान होने का आरोप लगाया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि धुले की रहने वाली लड़की ने शिरडी में वोट डाला।

महाराष्ट्र चुनाव के 9 हाईलाइट्स

1. शुरुआत में कई जगहों पर EVM खराब, वोटिंग में देरी
मालेगांव आउटर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 292 पर सुबह करीब 8:30 बजे ईवीएम मशीन बंद हो गई। ईवीएम मशीन में इनवैलिड वोट दिखा रहा था। नासिक के पंचवटी इलाके में कई बूथों पर तकनीकी खराबी के चलते 20 मिनट वोटिंग रुकी रही।

मध्य नागपुर विधानसभा क्षेत्र के संत कबीर प्राइमरी स्कूल मतदान केंद्र में ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई। एक घंटे की देरी से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। उत्तर नागपुर संसदीय क्षेत्र में कस्तूरबा नगर इलाके में भी ईवीएम बंद हो गई।

2. बिटकॉइन स्कैम पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर
वोटिंग के दौरान भाजपा नेता संबित पात्रा ने बिटकॉइन स्कैम का मुद्दा उठाया। उन्होंने सुप्रिया सुले और नाना पटोले का नाम लिया और कहा कि इस स्कैम की जांच होनी चाहिए। भाजपा ने आरोप लगाया कि सुले और पटोले ने बिटकॉइन के जरिए विदेशी धन का इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने में किया। सुप्रिया और शरद पवार ने इन आरोपों को खारिज किया। शरद पवार ने कहा कि आरोप लगाने वाला पूर्व आईपीएस रवींद्र पाटिल जेल में है। भाजपा विनोद तावड़े के मामले से परेशान है और हम पर झूठे आरोप लगा रही है।

NCP शरद पवार के चीफ शरद पवार ने बारामती सीट पर वोट डाला। वे सुबह करीब 9 बजे वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचे।
NCP शरद पवार के चीफ शरद पवार ने बारामती सीट पर वोट डाला। वे सुबह करीब 9 बजे वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचे।
3. भाजपा महासचिव के कैश कांड पर भी बयानबाजी
बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) के नेता हितेंद्र ठाकुर ने भाजपा महासचिव विनोद तावड़े के कैश कांड का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विनोद तावड़े ने पूरा होटल क्यों बुक कर रखा था। अब तावड़े कह रहे हैं कि इस होटल का मालिक मैं हूं। उनकी पॉलिसी बन गई है, बिना डर के झूठ बोलना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी तावड़े के मामले पर सवाल उठाया। इस पर विनोद तावड़े ने कहा कि राहुल गांधी पहले मेरे पास 5 करोड़ रुपए होने का सबूत दें।

4. परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे CM एकनाथ शिंदे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पूरे परिवार के साथ ठाणे में वोटिंग की। उन्होंने कहा- चुनाव में महायुति गठबंधन को बहुमत मिलेगा। लोकतंत्र का ये पर्व महाराष्ट्र को अच्छे भविष्य की ओर ले जाएगा। यह मजबूत महाराष्ट्र बनाने का मौका है। लोगों ने ढाई साल तक हमारा काम देखा है। हमने जो काम किया है, जो विकास किया है, वो लोगों ने देखा है। डेवलपमेंट के लिए लोग हमें वोट देंगे।

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने ठाणे में अपने परिवार के साथ वोटिंग की।
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने ठाणे में अपने परिवार के साथ वोटिंग की।
5. BJP कैंडिडेट ने निर्दलीय को दी जान से मारने की धमकी
नंदगांव विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी समीर भुजबल और शिंदे गुट के प्रत्याशी और विधायक सुहास कांडे आमने-सामने आ गए। इस दौरान सुहास कांडे ने समीर को धमकी दी कि आज तुम्हारी हत्या तय है। पुलिस नेफिर मामला शांत करवाया। दरअसल, समीर ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी सुहास कांडे ने अपने कॉलेज में गन्ना श्रमिकों को रखा था। सूचना थी कि वे पैसे बांट रहे थे।

शिवसेना उम्मीदवार सुहास कांडे और निर्दलीय उम्मीदवार समीर भुजबल के बीच झड़प हुई।
शिवसेना उम्मीदवार सुहास कांडे और निर्दलीय उम्मीदवार समीर भुजबल के बीच झड़प हुई।
6. शिरडी में फर्जी मतदान का आरोप
कांग्रेस नेता श्रीनिवास BV ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। श्रीनिवास ने एक लड़की का वीडियो शेयर किया और कहा कि ये लड़की रहने वाली धुले की है और मतदान शिरडी में कर रही है। शिरडी धुले से 300 किमी दूर है।

7. बीड में निर्दलीय प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत
बीड विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे की मतदान केंद्र पर ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वे छत्रपति शाहू विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर ठहरे हुए थे। इसी बीच उन्हें चक्कर आ गया और वह गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

8. सलमान ने कड़ी सुरक्षा में वोट डाला, सेलेब्स ने वोटिंग की अपील की
सलमान खान शाम करीब 4 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डालने पहुंचे। अक्षय कुमार ने विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डाला। वे लोकसभा चुनाव में मतदान कर चुके हैं। उन्हें कुछ महीने पहले ही भारत की नागरिकता मिली है। इससे पहले उन्हें कनाडा की नागरिकता मिली हुई थी। सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे और लोगों से वोटिंग की अपील की।

सलमान खान कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई में वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे।
सलमान खान कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई में वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे।
9. शरद पवार गुट के नेता की पिटाई
वोटिंग के दौरान NCP (शरद चंद्र पवार) के प्रवक्ता नितेश कराले मास्टर की पिटाई की घटना सामने आई है। घटना वर्धा के एक बूथ पर हुई। नितेश कराले ने दावा किया है कि भाजपा नेता ने उनकी पिटाई की है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी को भी पीटा गया।

नितेश कराले ने दावा किया है कि बीजेपी नेता ने उनकी पिटाई की है।
नितेश कराले ने दावा किया है कि बीजेपी नेता ने उनकी पिटाई की है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सेलेब्स की भागीदारी: अक्षय ने सभी से मतदान की अपील की, राजकुमार राव ने डाला वोट

मतदान के पल-पल की खबर जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024