असम के करीमगंज जिले का नाम अब ‘श्रीभूमि’ होगा। राज्य कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को इसका प्रस्ताव पास कर दिया गया। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने X पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- 100 से ज्यादा साल पहले कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने करीमगंज जिले को ‘श्रीभूमि’ मां लक्ष्मी की भूमि के रूप में वर्णित किया था।
असम के करीमगंज का नाम अब श्रीभूमि, CM हिमंता बोले- 100 साल पहले रवींद्रनाथ टैगोर ने यह नाम दिया था
