Headlines

खड़गे बोले- भाजपा और RSS जहर की तरह:ऐसे जहरीले सांपों को मार देना चाहिए, भाजपा बोली- यह भड़काऊ भाषण, EC एक्शन ले

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को भाजपा और RSS की तुलना जहरीले सांप से की है। उन्होंने सांगली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा- अगर भारत में राजनीतिक रूप से सबसे ज्यादा खतरनाक कोई चीज है तो वो है भाजपा और RSS। वे जहर की तरह हैं। अगर सांप काटता है, तो जिस व्यक्ति (जिसे काटा गया है) की मौत हो जाती है। ऐसे जहरीले सांप को मार देना चाहिए।

खड़गे के बयान पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा- खड़गे का बयान भड़काऊ है और चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। चुनाव आयोग को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस-MVA सरकार सत्ता में आती है, तो उनका समर्थन न करने वाले लोगों की जान को खतरा होगा।

खड़गे की स्पीच की 2 बड़ी बातें

1. मोदी की सत्ता की भूख खत्म नहीं हो रही है खड़गे ने कहा- मोदी की सत्ता की भूख खत्म नहीं हो रही है। मोदी कल तक यहीं थे। आज वे विदेश में हैं। मणिपुर जल रहा है, लोग मर रहे हैं, आदिवासी महिलाओं का अपमान हो रहा है और महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है, लेकिन मोदी कभी मणिपुर नहीं गए। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि पहले अपने घर का ख्याल रखें। बाद में कहीं भी जा सकते हैं।

2. झांसी में 10 बच्चे मर गए, लेकिन योगी का प्रचार नहीं रुक रहा महाराष्ट्र चुनाव में प्रचार करने वाले नेताओं की संख्या, मैदान में उतरे उसके उम्मीदवारों की संख्या से अधिक है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और अन्य नेता यहां आए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां थे। पता नहीं उन्हें क्या हुआ। उत्तर प्रदेश में झांसी के एक अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चे मर गए। इसके बावजूद महाराष्ट्र में उनकी जनसभाएं नहीं रुकीं।

2019 की तुलना में कांग्रेस कम सीटों पर लड़ रही

2019 के विधानसभा चुनाव की तुलना में कांग्रेस इस बार कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने पिछली बार 147 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। इस बार 44 उम्मीदवार कम उतारे हैं। MVA से कांग्रेस ने 103, उद्धव गुट ने 89, शरद पवार गुट ने 87 उम्मीदवार उतारे हैं।

महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरण पर एक नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024