Headlines

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने AAP छोड़ी:केजरीवाल को लिखा- पार्टी ने केंद्र से लड़ने में समय बर्बाद किया, वादे पूरे नहीं किए

दिल्ली सरकार परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कैलाश गहलोत ने रविवार सुबह AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर इस्तीफे का ऐलान किया।

गहलोत ने केजरीवाल को लिखे लेटर में यमुना की सफाई के मुद्दे को लेकर AAP की आलोचना की। उन्होंने कहा- आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से लड़ाई करने में बहुत वक्त बर्बाद किया है। पार्टी ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए।

कैलाश गहलोत ने 2015 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। वे 2017 में कैबिनेट मंत्री बने। पेशे से वकील कैलाश गहलोत ने राजनीति में आने से पहले 10 साल तक सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में कई बड़े केस लड़े हैं।

कैलाश गहलोत ने यह चिट्ठी अरविंद केजरीवाल को रविवार को लिखी।

गहलोत की केजरीवाल को चिट्ठी, 2 पॉइंट

  • गहलोत ने केजरीवाल को लिखे लेटर में कहा- मैं आपके साथ यह भी साझा करना चाहता हूं कि आज पार्टी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है, उन्हीं मूल्यों की चुनौतियां हैं जो हमें एक साथ लेकर आए हैं। राजनीतिक महत्वाकांक्षी लोगों के प्रति प्रतिबद्धता से आगे निकल गए हैं और कई वादे अधूरे रह गए हैं। उदाहरण के लिए जिस यमुना को हमने स्वच्छ नदी बनाने का वादा किया था, लेकिन कभी ऐसा नहीं कर पाए, अब यमुना नदी पहले से भी अधिक प्रदूषित हो गई है।
  • गहलोत ने कहा- एक और दर्दनाक बात यह है कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं, इससे दिल्ली के लोगों को बुनियादी सेवाएं प्रदान करने में भी कठिनाई हो रही है। मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा दिल्ली के लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता के साथ शुरू की थी और मैं ऐसा करना जारी रखना चाहता हूं, यही कारण है कि मेरे पास किसी भी पार्टी से अलग होने का कोई विकल्प नहीं बचा है और मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024