Headlines

टायसन के मैच से नेटफ्लिक्स 6 घंटे ठप:19 साल बाद रिंग में उतरे, 31 साल छोटे खिलाड़ी से हारे, 169 करोड़ रुपए मिलेंगे

टायसन के मैच से नेटफ्लिक्स 6 घंटे ठप:19 साल बाद रिंग में उतरे, 31 साल छोटे खिलाड़ी से हारे, 169 करोड़ रुपए मिलेंगे

स्पोर्ट्स डेस्क7 घंटे पहले
माइक टायसन (पहली फोटो में बाएं) और जैक पॉल की यह फोटो 16 नवंबर को हुए बाउट के दौरान की है।

दुनिया के ऑल टाइम ग्रेट मुक्केबाज माइक टायसन 19 साल बाद रिंग में उतरे। उनका मुकाबला टेक्सास के AT&T स्टेडियम में हुआ। टायसन 31 साल छोटे 27 साल के अमेरिकी बॉक्सर जैक पॉल से भिड़े। जैक ने यह मैच 78-74 से जीता।

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर हुई, लेकिन इतने ज्यादा यूजर्स स्ट्रीमिंग से जुड़े कि सर्विस 6 घंटे ठप हो गई। यूजरडाउन डिटेक्टर डॉट कॉम के अनुसार अमेरिका और भारत में करीब 1 लाख से ज्यादा यूजर्स को नेटफ्लिक्स चलाने में दिक्कत आई।

मैच के फोटोज

मुकाबले के बाद कुछ इस अंदाज में जैक ने दिग्गज टायसन के सामने सिर झुका दिया।
माइक टायसन की यह फोटो मैच के बाद की है।
जीत की खुशी मनाते जैक पॉल।

मैच की प्राइज मनी 506 करोड़ रुपए न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, इस मैच की टोटल प्राइज मनी 60 मिलियन डॉलर यानी 506 करोड़ रुपए थी। मुकाबला जीतने वाले जैक पॉल को 40 मिलियन यानी करीब 338 करोड़ रुपए और माइक टायसन को 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 169 करोड़ रुपए मिलेंगे।

शुरुआती 2 राउंड में आगे थे टायसन 2005 के बाद पहली बार प्रोफेशनल बाउट खेल रहे टायसन ने जैक के खिलाफ पहले दो राउंड में बढ़त बना ली थी। इसके बाद वे अगले चार राउंड में पिछड़ गए। जैक ने बाउट 78-74 से जीत ली। दोनों प्रतिद्वंद्वी की उम्र में 31 साल का अंतर है।

टायसन 2005 में मैकब्राइड के खिलाफ उतरे थे जैक पॉल के साथ बाउट से पहले टायसन ने अपना आखिरी प्रोफेशनल मुकाबला 2005 में आयरलैंड के केविन मैकब्राइड के खिलाफ खेला था। उन्हें हार के साथ अपना 20 साल का करियर समाप्त करना पड़ा था।

केविन मैकब्राइड (बाएं) और टायसन की यह फोटो साल 2005 के बाउट की है।

सबसे युवा हैवीवेट चैंपियन हैं टायसन टायसन ने 1986 में 20 साल की उम्र में ट्रेवर बेबरिक का रिकॉर्ड तोड़ दुनिया का सबसे युवा हैवीवेट चैंपियन होने का रिकॉर्ड दर्ज कराया था। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।

टायसन ने पॉल को थप्पड़ मारा इस मुकाबले से एक दिन पहले दोनों खिलाड़ियों का फेस-ऑफ हुआ था। जहां टायसन ने जैक पॉल को थप्पड़ जड़ दिया था। टायसन के इस थप्पड़ ने मुकाबले का रोमांच चरम पर पहुंचा दिया था।

नेटफ्लिक्स के 27 करोड़ से ज्यादा यूजर यूजरडाउन डिटेक्टर डॉट कॉम के अनुसार भारत में यूजर्स को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक नेटफ्लिक्स चलाने में समस्या आई। सुबह करीब 9.15 बजे 1,296 लोगों को नेटफ्लिक्स चलाने में दिक्कत आई।

अमेरिका में भारतीय समयानुसार सुबह 9.15 बजे 95,324 लोगों को स्ट्रीमिंग में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

भारत में नेटफ्लिक्स के लगभग 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। दुनियाभर के 190 देशों में नेटफ्लिक्स के 27 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024