Headlines

AAP के महेश कुमार खींची दिल्ली के नए मेयर चुने गए; भाजपा सिर्फ 3 वोट से हारी, 2022 में पहली बार BJP को हराया था

आम आदमी पार्टी (AAP) के महेश कुमार खींची गुरुवार को दिल्ली के नए मेयर चुने गए। करोल बाग के देव नगर वार्ड से पार्षद खींची ने भाजपा के किशन लाल (शकूरपुर वार्ड) को तीन वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया।

कुल 265 वोटों में से खींची को 133 और लाल को 130 वोट मिले। वहीं, दो वोट अवैध घोषित कर दिए गए। खींची ने AAP की शैली ओबेरॉय का स्थान लेंगे। शैली ने 2023 में पद संभाला था।

AAP दिसंबर, 2022 में MCD पर भाजपा के 15 साल का शासन समाप्त कर अपना मेयर बनाने में कामयाब रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024