सबरीमाला तीर्थयात्रा के लिए मौसम विभाग ने पहली बार अमरनाथ और चार धाम यात्रा की तरह मौसम का पूर्वानुमान शुरू किया। IMD अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि तीन दिवसीय मौसम पूर्वानुमान जारी करने के लिए सन्निधानम, पंबा और निलक्कल में तीन वर्षा गेज स्थापित किए गए हैं। आईएमडी की क्षेत्रीय निदेशक नीता के गोपाल ने कहा, इन पूर्वानुमानों को जल्द ही रियल टाइम वेदर बुलेटिन में अपग्रेड किया जाएगा, जिसे “नाउकास्ट” के रूप में जाना जाता है।
मौसम विभाग ने अमरनाथ और चार धाम यात्रा की तरह सबरीमाला में भी मौसम का पूर्वानुमान शुरू किया
