EC ने उद्धव और खड़गे के बैग की जांच की:अब तक शिंदे-अजित समेत 8 बड़े नेताओं की चेकिंग हो चुकी, फडणवीस बोले थे- इसमें गलत क्या
मुंबई17 मिनट पहले
महाराष्ट्र के नासिक में मल्लिकार्जुन खड़गे और कराड एयरपोर्ट पर गोवा CM प्रमोद सावंत के सामान की जांच हुई। – Dainik Bhaskar
महाराष्ट्र के नासिक में मल्लिकार्जुन खड़गे और कराड एयरपोर्ट पर गोवा CM प्रमोद सावंत के सामान की जांच हुई।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग (EC) की सख्ती जारी है। अफसरों ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, गोवा के CM प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और उद्धव ठाकरे के सामानों की चेकिंग की। इस तरह चुनाव के बीच देश के 8 बड़े नेताओं की जांच हो चुकी है।
खड़गे नासिक में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। हैलिपेड पर उनकी जांच की वीडियोग्राफी भी हुई। गोंदिया में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के हेलिकॉप्टर और बैग की जांच की गई। वे गोरेगांव विधानसभा सीट पर NCP(SP) उम्मीदवार के लिए प्रचार करने जा रहे थे। उद्धव ठाकरे की तीसरी बार अहमदनगर में जांच हुई। इस तरह कराड एयरपोर्ट (सातारा) पर गोवा के CM प्रमोद सावंत का सामान भी चेक हुआ।
फडणवीस बोले- मेरा बैग भी चेक हुआ, इसमें गलत क्या है
भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस के बैग की चेकिंग का वीडियो जारी किया था।
भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस के बैग की चेकिंग का वीडियो जारी किया था।
महाराष्ट्र भाजपा ने बुधवार को X पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें सुरक्षाकर्मी डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामान की चेकिंग करते नजर आ रहे हैं। पार्टी ने बताया था कि वीडियो 5 नवंबर को कोल्हापुर एयरपोर्ट का है। पार्टी ने दावा किया था कि इससे पहले 7 नवंबर यवतमाल जिले में भी उनके सामान की जांच हुई थी।
उद्धव ठाकरे की चेकिंग का वीडियो सामने आने के बाद 12 नवंबर को फडणवीस ने कहा था कि कोल्हापुर में मेरा भी बैग चेक किया गया, इसके बाद 7 नवंबर को भी चेकिंग हुई। उद्धव जांच का विरोध करके लोगों का ध्यान भटका रहे हैं। वे रोकर-चिल्लाकर वोट हासिल करना चाहते हैं। बैग चेकिंग में गलत क्या है। चुनाव प्रचार के दौरान हमारे भी बैग चेक होते हैं।
नेताओं के सामान की जांच की तस्वीरें…
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के हेलिकॉप्टर और बैग की जांच हुई।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के हेलिकॉप्टर और बैग की जांच हुई।
बुधवार को महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे के सामान की चेकिंग हुई थी।
बुधवार को महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे के सामान की चेकिंग हुई थी।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के हेलिकॉप्टर की भी बुधवार को जांच हुई थी।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के हेलिकॉप्टर की भी बुधवार को जांच हुई थी।
शिंदे ने जांच के बाद कहा था- कपड़े हैं, यूरिन पॉट नहीं
इससे एक दिन पहले बुधवार को CM एकनाथ शिंदे की भी चेंकिग हुई थी। वे पालघर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारी से कहा- कपड़े हैं, यूरिन पॉट वगैरह नहीं है। यह कमेंट उद्धव के बयान पर तंज था। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के हेलिकॉप्टर की भी जांच हुई थी।
दरअसल, 11 और 12 नवंबर को दो बार उद्धव ठाकरे के सामान की जांच हुई थी। उद्धव ने इसका वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कह रहे थे- मेरा बैग चेक कर लीजिए। यूरिन पॉट भी चेक कर लीजिए, लेकिन अब मुझे मोदी का बैग चेक करते हुए भी आप लोगों का वीडियो चाहिए। वहां अपनी पूंछ मत झुका देना। इससे बाद मंगलवार को लातूर में EC ने नितिन गडकरी के बैग की चेकिंग हुई थी।
अजित पवार बोले- लोकतंत्र के लिए कानून का सम्मान जरूरी
अजित पवार ने इलेक्शन कमीशन के अफसरों के साथ अपना वीडियो जारी किया।
अजित पवार ने इलेक्शन कमीशन के अफसरों के साथ अपना वीडियो जारी किया।
NCP लीडर अजित पवार ने 5 नवंबर को बताया था, ‘आज इलेक्शन कैंपेन के दौरान मेरा बैग चेक किया गया। इलेक्शन कमीशन के अधिकारी रूटीन चेकिंग के लिए मेरे हेलिकॉप्टर तक आए थे। मैंने पूरा सहयोग किया। मैं मानता हूं कि ऐसी प्रक्रिया निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी है। हमें कानून का सम्मान करना चाहिए ताकि हमारा लोकतंत्र कायम रहे।’
उद्धव बोले- मोदी का बैग चेक करो, वहां पूंछ मत झुकाना
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने 11 नवंबर को यवतमाल और 12 नवंबर को उस्मानाबाद में उद्धव ठाकरे का बैग चेक किया।
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने 11 नवंबर को यवतमाल और 12 नवंबर को उस्मानाबाद में उद्धव ठाकरे का बैग चेक किया।
चुनाव आयोग की कार्रवाई पर उद्धव ठाकरे नाराज हो गए थे। उन्होंने 12 नवंबर को कहा था- पिछली बार जब पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर की तलाशी ली गई थी, तब ओडिशा में एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। आपने मेरे बैग की जांच की, कोई बात नहीं, लेकिन मोदी और शाह के बैग की भी जांच होनी चाहिए।
उद्धव ने अधिकारियों के बैग चेक करने का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने कहा था- मेरा बैग चेक कर लीजिए। चाहे तो मेरा यूरिन पॉट भी चेक कर लीजिए, लेकिन अब मुझे मोदी के बैग चेक करते हुए भी आप लोगों का वीडियो चाहिए। वहां आप अपनी पूंछ मत झुका देना। यह वीडियो मैं रिलीज कर रहा हूं।
उद्धव के आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा था- 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान सत्ताधारी दल के प्रमुख नेताओं के हेलिकॉप्टर की तलाशी ली गई थी। 24 अप्रैल, 2024 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हेलिकॉप्टर की तलाशी बिहार के भागलपुर जिले में और 21 अप्रैल, 2024 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हेलिकॉप्टर की तलाशी बिहार के कटिहार जिले में हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…
महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरण पर एक नजर…
