Headlines

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में स्पेशल फोर्सेस का जवान शहीद:3 घायल, एनकाउंटर जारी; सुरक्षाबलों ने यहां विलेज गार्ड्स को मारने वाले आतंकियों को घेरा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में स्पेशल फोर्सेस का जवान शहीद:3 घायल, एनकाउंटर जारी; सुरक्षाबलों ने यहां विलेज गार्ड्स को मारने वाले आतंकियों को घेरा

श्रीनगरकुछ ही क्षण पहलेलेखक: रऊफ डार
शहीद राकेश कुमार 2पैरा स्पेशल फोर्सेस में जेसीओ के पद पर थे।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 2पैरा स्पेशल फोर्सेस के जेसीओ राकेश कुमार शहीद हो गए। 3 जवान घायल हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच किश्तवाड़ के छास इलाके में रविवार सुबह से ये एनकाउंटर जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक यहां कश्मीर टाइगर्स ग्रुप के आतंकवादी ही छिपे हैं, जिन लोगों ने 2 विलेज गार्ड की हत्या की थी। किश्तवाड़ के अलावा श्रीनगर के जबरवान इलाके में भी आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चल रही है।

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पिछले 24 घंटों के अंदर यह तीसरी मुठभेड़ है। जबकि नवंबर महीने के 10 दिन में यह 8वां एनकाउंटर है। जिनमें अब तक कुल 8 आतंकी मारे गए हैं।

जारी एनकाउंटर की दो तस्वीरें…

न्यूज एजेंसी ANI ने कश्मीर में आतंकियों की तलाश में चल रहे ऑपरेशन का वीडियो जारी किया।
जबरवान के जंगलों में जारी मुठभेड़ की तस्वीरें।

सोपोर में 3 आतंकी किए गए ढेर इससे पहले बारामूला के सोपोर में 9 नवंबर की शाम को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। 8 नवंबर को भी सुरक्षाबलों ने सोपोर में ही दो आतंकियों को मार गिराया था।

जबरवान के जंगलों में छिपे 2-3 आतंकी कश्मीर जोन पुलिस ने X पर एक पोस्ट में बताया कि रविवार सुबह सुरक्षाबलों को जबरवान में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना और पुलिस ने दाचीगाम और निशात के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले जंगल में सुबह करीब 9 बजे इलाके में जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया।

आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जबावी कार्रवाई की। फिलहाल एनकाउंटर जारी है।

पिछले 9 दिन में घाटी में हुई आतंकी घटनाएं और एनकाउंटर

  • 9 नवंबर- : सोपोर में सेना ने एक आतंकी ढेर किया: रामपुर जंगल में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद से सुरक्षाबलों का जॉइंट सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक आतंकी मारा गया है।
  • 8 नवंबर- सगीपोरा और पानीपोरा में सर्च ऑपरेशन चलाया था: सोपोर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था। सेना ने सगीपोरा और पानीपोरा में सर्च ऑपरेशन चलाया था। सोपोर के इन इलाकों में 7 नवंबर की रात से एनकाउंटर जारी था। यहां 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। कश्मीर आईजीपी वीके बिरदी ने कहा था कि इस ऑपरेशन में 2 आतंकियों को मार गिराया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।
  • 7 नवंबर- जैश के आतंकियों ने 2 विलेज गार्ड की हत्या की: किश्तवाड़ के अधवारी इलाके में आतंकियों ने 2 विलेज डिफेंस गार्ड्स की हत्या की थी। पुलिस ने बताया था कि मुंजला धार जंगल में मवेशियों को चराने गए विलेज डिफेंस गार्ड को आतंकियों ने किडनैप किया और उन्हें गोली मारी थी।
  • मृतकों की पहचान ओहली-कुंतवाड़ा के विलेज डिफेंस गार्ड नजीर अहमद और कुलदीप कुमार के रूप में हुई। शुक्रवार को दोनों के शव केशवान बेल्ट के पोंडगवारी इलाके में एक नाले के पास पड़े मिले थे।
  • 5 नवंबर- बांदीपोरा में एनकाउंटर: पुलिस और सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हुआ।
  • 3 नवंबर- श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड ब्लास्ट: धमाका टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर के पास हुआ। इसमें 12 लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
  • 1-2 नवंबर को 3 एनकाउंटर: 36 घंटे के अंदर श्रीनगर, बांदीपोरा और अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच 3 एनकाउंटर हुए। श्रीनगर में लश्कर का कमांडर ढेर हुआ। सेना ने अनंतनाग में 2 आतंकी मार गिराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024