Headlines

बीजापुर एनकाउंटर में 2 नक्सली ढेर… दोनों के शव बरामद:सुबह से चल रही थी सुरक्षाबलों-माओवादियों के बीच मुठभेड़, 1 SLR राइफल भी जब्त

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे से रुक-रुककर फायरिंग चल रही थी। फिलहाल, गोलीबारी रुक गई है।

सर्च ऑपरेशन में मौके से जवानों ने 2 नक्सलियों का शव, 1 SLR राइफल समेत बड़ी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया है। बस्तर IG सुंदरराज पी ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। बस्तर में पिछले 11 महीने में 191 नक्सली मारे गए हैं और 208 हथियार बरामद हुए हैं।

उसूर-बासागुड़ा क्षेत्र में मिली थी नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को ऑपरेशन पर भेजा गया। शुक्रवार की सुबह 11 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हो गई। नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है ये अभी स्पष्ट नहीं है। सारे जवान सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024