Headlines

केरल में महिला कांग्रेस नेताओं के कमरों में छापेमारी:पार्टी ने प्रदर्शन किया, कहा- पुलिस ने भाजपा नेताओं की तलाशी क्यों नहीं ली

केरल उपचुनाव से पहले पुलिस ने मंगलवार देर रात महिला कांग्रेस नेताओं के कमरों में छापेमारी की है। चुनावी प्रचार के लिए पलक्कड़ आईं कांग्रेस नेता बिंदु कष्णा और शनिमोल उस्मान एक होटल में ठहरी थीं।

इस दौरान पुलिस ने उनके कमरों मे तलाशी की। पुलिस को शक है कि चुनावी प्रचार में काले धन के इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि जांच में पुलिस को कुछ नहीं मिला है।

इस छापेमारी का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को इसके विरोध में पुलिस चीफ के ऑफिस के बाहर विरोध मार्च निकाला है। उन्होंने होटल के CCTV फुटेज के जांच की मांग की है।

कांग्रेस का आरोप- भाजपा नेताओं के कमरों की तलाशी नहीं ली गई कांग्रेस ने आरोप लगाया कि होटल में भाजपा नेता भी मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने उनकी तलाशी नहीं ली। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी (CPIM) के नेता होटल पहुंच गए थे। इससे पता चलता है कि दोनों पार्टियों के बीच संबंध है।

महिला नेताओं के कमरों की तलाशी के बाद कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया।

पुलिस ने कहा – सभी पार्टी के नेताओं के कमरों की जांच की पुलिस ने बताया कि होटल के 12 कमरों की तलाशी ली गई है। यह एक रूटीन जांच थी, जिसमें सभी पार्टी के नेताओं के कमरों की जांच हुई है। केरल उपचुनावों के दौरान गड़बड़ी को रोकने के लिए होटलों और लॉज में तलाशी चल रही है।

कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने कहा, पुलिस ने महिला नेताओं का अपमान किया।

इस दौरान कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने कहा कि यह भाजपा और CPIM पार्टी की साजिश है। पुलिस ने महिला नेताओं का अपमान किया है।

उपचुनावों की तारीख बदली

इससे पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख बदल गई है। चुनाव आयोग ने बताया था कि तीनों राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 23 नवंबर को ही आएंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 9, पंजाब की 4 और केरल की 1 विधानसभा सीटों पर अब 20 नवंबर को वोटिंग होगी। तारीखों में बदलाव भाजपा, कांग्रेस, RLD और बसपा की मांग पर की गई है।

इन पार्टियों का कहना था कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व है। वहीं, केरल में 13 से 15 नवंबर तक कलपाथि रास्थोलसेवम मनाया जाएगा। इससे वोटिंग पर असर पड़ता।

20 नवंबर को ही महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और झारखंड की 38 सीटों पर चुनाव होंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर इसी दिन उपचुनाव है। पूरी खबर पढ़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024