Headlines

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी:ट्रम्प ने फ्लोरिडा में वोट डाला, कहा- भरोसा है जीतेंगे; कमला बोलीं- फैमिली डिनर में जाऊंगी, ये परंपरा

अमेरिका में चुनाव

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी:ट्रम्प ने फ्लोरिडा में वोट डाला, कहा- भरोसा है जीतेंगे; कमला बोलीं- फैमिली डिनर में जाऊंगी, ये परंपरा

वॉशिंगटन8 मिनट पहले

अमेरिका में 47वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को भारतीय समय के मुताबिक शाम 4 बजे वोटिंग शुरू हो गई। 6 नवंबर यानी बुधवार को सुबह 9 बजे तक लगभग सभी 50 राज्यों में वोटिंग पूरी हो जाएगी। राज्यों में मतदान खत्म होते ही गिनती शुरू होगी।

राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रम्प और डेमोक्रेटिक पार्टी से भारतवंशी कमला हैरिस मैदान में हैं। कमला हैरिस फिलहाल अमेरिका की उप-राष्ट्रपति हैं, वहीं ट्रम्प 2017 से 2021 तक राष्ट्रपति रह चुके हैं।

अमेरिका के 50 राज्यों और राजधानी वॉशिंगटन डीसी में कुल 538 इलेक्टोरेल वोट्स यानी सीटें हैं। चुनाव जीतने के लिए ट्रम्प या कमला को 270 सीटें जीतना जरूरी है।

12 मिनट में पहला नतीजा न्यू हैम्पशायर के डिक्सविल नॉच में चुनाव शुरू होने के 12 मिनट बाद ही नतीजे सामने आ गए। यहां सिर्फ 6 वोट थे। इनमें 4 रिपब्लिकन पार्टी के रजिस्टर्ड वोटर हैं। इसके बावजूद रिपब्लिकन पार्टी को 3 और डेमोक्रेटिक पार्टी को 3 वोट मिले। रिपब्लिकन का एक वोटर पलट गया।

US इलेक्शन, 3 अपडेट्स 1. डेमोक्रेट प्रत्याशी कमला हैरिस अपने परिवार के साथ एक फैमिली डिनर में शामिल होंगी। एक रेडियो शो के दौरान उन्हेंने यह जानकारी दी।

2. डेमोक्रेट प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी पत्नी मेलेनिया ट्रम्प के साथ फ्लोरिडा में वोट डाला।

3. भारतवंशी कमला हैरिस की जीत के लिए दक्षिण भारत में लोग पूजा कर रहे हैं।

तमिलनाडु के थुलासेंद्रपुरम में श्री धर्मस्थ मंदिर में कमला हैरिस की जीत के लिए प्रार्थना करते हुए लोग।
थुलासेंद्रपुरम कमला हैरिस के नाना का गांव है।

मस्क बोले- ट्रम्प हारे तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा ट्रम्प समर्थक इलॉन मस्क ने कहा कि अगर चुनाव में ट्रम्प हारते हैं तो ये अमेरिका का आखिरी चुनाव होगा। मस्क ने कहा कि अगर हम ट्रम्प को नहीं चुनेंगे तो देश में लोकतांत्रिक सिस्टम खत्म हो जाएगा और सिर्फ एक ही डेमोक्रेटिक पार्टी बचेगी।

कैलिफोर्निया के हैथ्रोन में पोलिंग बूथ पर वोटिंग कर रहे लोग।
अमेरिका में सुबह होते ही लोग वोट डालने के लिए लाइन में लग गए।
नॉर्थ कैरोलिना में मतदान केंद्र पर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं।

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में कैसे हो रही वोटिंग VIDEO में देखें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024