Headlines

बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा का निधन:छठ गीतों से पहचान मिली, पर्व के पहले दिन दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

BREAKING

बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा का निधन:छठ गीतों से पहचान मिली, पर्व के पहले दिन दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

पटना11 मिनट पहले

दिल्ली AIIMS में भर्ती लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। कल शाम से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद 26 अक्टूबर को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। वो आईसीयू में थीं। 3 नवंबर को हालत में थोड़ा सुधार होने पर वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन 4 नवंबर की शाम को उनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया था, जिसके बाद से वो वेंटिलेटर पर थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा से फोन पर बात की थी। उन्होंने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

वही, आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए दिल्ली एम्स पहुंचे थे। यहां उन्होंने बिहार कोकिला के परिजनों और डॉक्टरों से मुलाकात की थी। इससे पहले कल शाम केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार कोकिला से मिलने दिल्ली एम्स पहुंचे थे।

शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज दिल्ली एम्स पहुंचे थे।

26 अक्टूबर से AIIMS में भर्ती थीं

शारदा सिन्हा को 3 नवंबर को ही प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया था। उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा था, जिसके कारण उन्हें फिर से 4 नवंबर को ICU में शिफ्ट किया गया। पिछले 11 दिनों से वे दिल्ली AIIMS में भर्ती थीं।

तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें ऑन्कोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उन्हें काफी समय से खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी, जिसके लिए उनका इलाज भी चल रहा था। 26 अक्टूबर की सुबह उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी।

बेटे ने कहा- मां के लिए दुआ कीजिए

सोमवार शाम यूट्यूब पर लाइव आकर शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन ने लोगों से मां के लिए दुआ करने को कहा था। उन्होंने कहा था ‘मेरी मां वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें प्रार्थना और दुआ की बहुत जरूरत है। अब आप सभी लोग प्रार्थना जारी रखिए। एक बड़ी लड़ाई में मेरी मां जा चुकी हैं। इस लड़ाई से जीतना काफी मुश्किल है। यही प्रार्थना कीजिए कि वह लड़कर बाहर आ सकें।’

पटना में छठ घाट पर व्रतियों ने शारदा सिन्हा की लंबी उम्र की कामना की

छठ से पहले रिलीज हुआ नया गाना

लोक गायिका शारदा सिन्हा का छठ पूजा से पहले नए गाने का वीडियो जारी हुआ है। उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से वीडियो को रिलीज किया गया है। गाने के बोल हैं… ‘दुखवा मिटाईं छठी मइया…. रउए आसरा हमार… सबके पुरवेली मनसा… हमरो सुनलीं पुकार।’ 5 दिन पहले इसका ऑडियो जारी हुआ था।

22 सितंबर को शारदा सिन्हा के पति का हुआ था निधन

इसी साल 22 सितंबर को शारदा सिन्हा के पति ब्रजकिशोर सिन्हा का ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया था। शारदा सिन्हा छठ के गीतों के लिए जानी जाती हैं। उनके गाए छठ गीत आज भी लोगों को बेहद पसंद हैं। शारदा सिन्हा के गायिकी की शुरुआत उनके भाई की शादी में गाए एक गीत से हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024