दो हफ्ते में 400 से ज्यादा फ्लाइट्स को बम की धमकी मिलने के बाद नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (NIA) एक्शन में है। सोमवार को NIA ने इंटरनेशनल एयपोर्ट्स पर अपनी साइबर विंग के अफसरों को तैनात किया है।
यह अफसर फ्लाइट में बम की धमकी मिलते ही जांच शुरू कर देगी। धमकी देने वाले को ट्रेस करने से लेकर अफसर हवाई जहाज की भी सेफ्टी भी तय करेगी। इसके अलावा कई एयरपोर्ट्स पर बॉम्ब थ्रेट असेसमेंट कमेटी (BTAC) की टीमें तैनात की गई हैं।
एयरपोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने के लिए NIA के साथ कई एजेंसियां काम कर रही हैं। ये एजेंसियां सेफ्टी प्रोटोकॉल तैयार करने में जुटी हैं।
रविवार को तीन इंडियन एयरलाइंस की 50 फ्लाइट्स में बम की धमकी मिली थी। इनमें इंडिगो की 18, विस्तारा की 17 और अकासा की 15 फ्लाइट्स शामिल थीं। हालांकि जांच में ये सभी धमकियां झूठी निकली थीं।
इस पर केंद्र सरकार ने इन धमकियों पर सख्त रवैया अपनाया था। आईटी मिनिस्ट्री ने 26 अक्टूबर को एडवाइजरी जारी कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कहा था कि अगर वे ऐसी झूठी सूचनाओं को फौरन नहीं हटाते हैं तो उन्हें आईटी एक्ट के तहत मिलने वाली इम्युनिटी रद्द कर दी जाएगी। मंत्रालय ने कहा था कि ऐसी सूचनाओं को तुरंत हटाकर इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी देनी होगी।
पिछले दिनों प्लेन को मिली धमकियों की वजह से एयरलाइंस सर्विस बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इससे एविएशन मिनिस्ट्री को 600 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
मंत्री ने कहा था- धमकी देने वाले नो फ्लाइंग लिस्ट में डाले जाएंगे केंद्रीय सिविल एविएशन मिनिस्टर के राममोहन नायडू ने रविवार 27 अक्टूबर को कहा था कि केंद्र सरकार बम की झूठी धमकियां देने वालों को उड़ान भरने से रोकने के लिए कदम उठाने पर विचार कर रही है।
इसके लिए सरकार कानूनों में संशोधन करने पर भी विचार कर रही है।
कानूनों में बदलाव किए जाएंगे। जो लोग इस तरह की गतिविधियों में शामिल होंगे, उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसे लोगों को नो फ्लाइंग लिस्ट में भी डाला जाएगा। हम आने वाले दिनों में इसकी घोषणा करेंगे।
बम की धमकी मामले में अब तक दो पकड़े फ्लाइट में बम की झूठी धमकी देने वाले 25 साल के युवक को दिल्ली पुलिस ने 26 अक्टूबर को हिरासत में लिया था। पुलिस के मुताबिक 25 साल के शुभम उपाध्याय ने 25 अक्टूबर को IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की झूठी धमकी वाली दो पोस्ट की थीं। पूछताछ में उसने बताया कि फेमस होने के लिए उसने ऐसा किया है।
इससे पहले मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से 17 साल के नाबालिग को हिरासत में लिया था। उसका एक दोस्त से पैसों के लिए विवाद चल रहा था। उसने दोस्त के नाम से X अकाउंट बनाया और 14 अक्टूबर को 4 फ्लाइट में बम होने की झूठी पोस्ट की थी।
……………………………………………………
