मणिपुर के इंफाल में सोमवार सुबह 6 बजे घनप्रिया महिला कॉलेज के गेट के बाहर ग्रेनेड मिला। बम के साथ एक नोट भी रखा था। इसमें लिखा था, सरकार के लिए वफादार बनाने वाली शिक्षा मुर्दाबाद। छात्रों के अधिकारों का सम्मान करें, मुफ्त शिक्षा अभियान की जय।
पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने बम को डिफ्यूज किया। बम रखने की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। न ही पुलिस बम रखने वालों का पता लगा सकी है।
थौबल जिले में एक डॉक्टर के घर में रखा बम मणिपुर के ही थौबल जिले के खंगाबोक इलाके में शनिवार 27 अक्टूबर रात बदमाशों ने एक डॉक्टर घर पहुंचकर उसके सामने टेबल पर ग्रेनेड बम रख दिया। पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज में रात करीब 8:30 बजे जिप्सी में हथियारों से लेस सात बदमाश सुर अस्पताल के डॉ. सोमेन के घर जाते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद लोगों ने इसके विरोध में एनएच-102 हाइवे को जाम कर धरना दिया।
पुलिस ने कई उग्रवादियों को जबरन वसूली के लिए गिरफ्तार किया इंफाल में कई उग्रवादियों को आम लोगों और व्यापारियों से जबरन वसूली के लिए गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने बताया कि मणिपुर के इंफाल पश्चिम और बिष्णुपुर जिलों से रविवार को कांगलेई यावोल कन्ना लूप, कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) और कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के एक-एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया हैं।
पुलिस ने कहा कि इन संगठनों के उग्रवादियों की पहचान थोंगम नाओबा मीतेई (21) और हुइड्रोम प्रभाष सिंह उर्फ नोनिल (23) के तौर पर हुई हैं। इन्हें इंफाल पश्चिम जिले के नारनकोन्जिल इलाके से गिरफ्तार किया गया हैं। वही पीपुल्स वार ग्रुप से जुड़े ओइनम अमर सिंह उर्फ जॉय (47) बिष्णुपुर जिले के केबुल चिंगमेइरोंग मयाई लेईकाई से गिरफ्तार हुआ है।
