दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट बारामुला सीट से सांसद इंजीनियर राशिद की नियमित जमानत याचिका पर 28 अक्टूबर को अपना फैसला सुना सकती है। राशिद आतंकी फंडिंग मामले में जेल में बंद हैं। 10 सितंबर को इंजीनियर राशिद को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए जमानत मिली थी। इसके बाद उनके पिता की तबीयत खराब होने पर अंतरिम जमानत 28 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी।
सांसद इंजीनियर राशिद की जमानत पर कल फैसला आ सकता है, आतंकी फंडिंग में जेल में बंद
