Headlines

कानपुर DM आवास कैंपस में कारोबारी की पत्नी को दफनाया:जिम ट्रेनर ने 4 महीने पहले कार में हत्या की; कई बार देख चुका था ‘दृश्यम’

कानपुर DM आवास कैंपस में कारोबारी की पत्नी को दफनाया:जिम ट्रेनर ने 4 महीने पहले कार में हत्या की; कई बार देख चुका था ‘दृश्यम’

कानपुर2 घंटे पहले

कानपुर में जिम ट्रेनर ने 4 महीने पहले कारोबारी की पत्नी को किडनैप किया। कार में उसकी हत्या कर दी, फिर शव को हाई सिक्योरिटी वाले डीएम आवास कैंपस में दफना दिया। शनिवार को जिम ट्रेनर विमल सोनी को पुलिस गिरफ्तार कर पाई। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की।

कहा- 24 जून को ही उसकी हत्या कर दी थी। शव को डीएम आवास परिसर में दफना दिया। यह सुनते ही हड़कंप मच गया। पुलिस रात में ही परिसर पहुंच गई। चारों तरफ से डीएम आवास कैंपस को सील कर दिया।

आरोपी की निशानदेही पर मेन गेट के पास खुदाई कराई तो महिला का कंकाल बन चुका शव बरामद हुआ। पति राहुल गुप्ता ने शव की शिनाख्त की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या से पहले उसने कई बार ‘दृश्यम’ देखी थी। यही वजह है कि उसने लाश को डीएम कैंपस में दफनाया, ताकि कभी किसी को शक न हो।

डीएम आवास कैंपस में खुदाई करते मजदूर।

आखिरी बार जिम के CCTV में नजर आई थी महिला कानपुर रायपुरवा के शक्कर मिल खलवा मकान नंबर 85/65 में रहने वाला विमल सोनी जिम ट्रेनर है। वह गीनपार्क की हाई प्रोफाइल जिम का ट्रेनर था। सिविल लाइंस के शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता (32) ग्रीन पार्क जिम जाती थी।

24 जून की सुबह एकता ग्रीन पार्क जिम में एक्सरसाइज करने गई थी। काफी देर तक घर नहीं पहुंची, तो कारोबारी पति राहुल गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जिम के CCTV खंगाले। इसमें महिला बैग लेकर जिम से बाहर निकलते हुए दिखाई पड़ी।

यह जिम का CCTV है, एकता लाल टी-शर्ट और बैग के साथ बाहर निकलते हुए दिखी थी।

ट्रेनर की तलाश में पुणे, पंजाब-आगरा में छापेमारी इधर, जिम ट्रेनर विमल जैन भी लापता था। उसका मोबाइल भी ऑफ था। पहले तो पुलिस को शक हुआ कि जिम ट्रेनर महिला को लेकर भाग गया। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की।

जिस कार से महिला का किडनैप किया। वो अगले दिन 25 जून को जिम ट्रेनर की बहन के घर (जूही मिलिट्री कैंप) के बाहर खड़ी मिली। कार जिम ट्रेनर के दोस्त शोएब की थी। उसमें रस्सी, टूटा क्लेचर, टॉवेल, सिम-ट्रे मिले।

इससे बाद साफ हो गया कि महिला की हत्या की गई। 4 महीने से पुलिस ट्रेनर की तलाश में पुणे, पंजाब और आगरा में छापेमारी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था।

पुलिस वालों ने दुर्गंध के चलते मुंह पर पकड़ा बांध लिया है।

लोकेशन ट्रैस कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा शनिवार को पुलिस को आरोपी की लोकेशन मॉल रोड पर मिली। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे उठाकर थाने ले आई। पहले तो शातिर विमल पुलिस को गुमराह करता रहा।

पहले उसने कहा कि मैं नहीं जानता एकता कहां है। उसके लापता होने के बाद जब मेरे ऊपर आरोप लगा तो मैं डर गया और भाग गया। लेकिन, जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। तब विमल ने कहा- मैंने उसे मार डाला है।

मैंने एकता की लाश गंगा में फेंक दी। विमल के इस बयान के बाद पुलिस टीम उसे लेकर गंगा घाट पहुंची। यहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। फिर विमल ने सुनसान इलाके के बारे में बताया।

पुलिस टीम ने वहां भी एकता की लाश तलाशी। विमल लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। अंत में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तब विमल ने डीएम कंपाउंड में लाश दफनाने की बात कबूली।

यह तस्वीर आरोपी विमल की है। वह पुलिस कस्टडी में है।

ट्रैक शूट के लोगो से पत्नी की शिनाख्त की डीएम आवास परिसर में शव दफनाने का पता चलते ही हड़कंप मच गया। डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने देर रात को शव की खुदाई का प्लान तैयार किया। पुलिस शनिवार रात साढ़े 10 बजे टीम के साथ आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। एकता के पति राहुल गुप्ता और उनके भाई हिमांशु गुप्ता भी पहुंच गए।

तीन घंटे की खुदाई के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने रात 1 बजे महिला का कंकाल बरामद किया। पति ने ट्रैक शूट में बने कंपनी के लोगो से एकता की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने बरामद कंकाल को एक पॉलीथिन की गठरी में बांधकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

एकता गुप्ता का कंकाल बरामद किया गया। (फाइल फोटो)

एकता के क्लोज हो गया था, तिलक से नाराज हो गई थी जिम ट्रेनर ने पुलिस को बताया- एकता और मेरे बीच नजदीकी थी। जिम ट्रेनिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी थी। इस बीच मेरी शादी तय हो गई। तिलक हो गया था। इस वजह से मैंने एकता को रास्ते से हटाने के लिए पूरी प्लानिंग कर रखी थी।

हत्या से पहले मैंने 15-18 बार अजय देवन की दृश्यम मूवी देखी। मैं अक्सर जिम में ही मूवी देखता था। 24 जून को महिला जिम से निकली तो मैं कार से उसके पीछे आया। कार में बैठते ही महिला ने मुझसे पूछा कि शादी क्यों कर रहे हो? इसके बाद मेरी उससे हॉट-टॉक हुई। गुस्से में मैंने उसके मैंने उसके गले में पंच मारा। वो बेहोश हो गई। कुछ देर बाद जब मैंने चेक किया तो वो मर गई थी।

फावड़े से 5 फीट का गड्‌ढा खोदा, दफना दिया मर्डर करने के बाद शव को कार पीछे सीट के बीच लिटा दिया। इसके बाद कार लेकर डीएम कंपाउंड में पहुंचा। वहां पर कार खड़ी कर दी। फावड़े से 5 फीट का गड्‌ढा खोदा। शव दफना दिया। कार को बहन के घर पर खड़ा कर दिया। उसी दिन रात में भांजे से घंटाघर पर कपड़े मंगवाए और महोबा में रिश्तेदार के घर पर छुपा रहा। फिर पंजाब चला गया था।

जहां पर शव मिला है, वहां से डीएम आवास कुछ ही दूरी पर है।

आरोपी अफसरों को जिम ट्रेनिंग देता था पुलिस के मुताबिक- जहां पर शव दफनाया गया, उस दीवार के ठीक पीछे डीएम गेट पर पुलिस 24 घंटे मौजूद रहती है। डीएम आवास के साथ ही अन्य प्रशासनिक अफसरों के आवास और जज कंपाउंड हैं। यहां अफसर बैडमिंटन खेलने आते हैं।

आरोपी कुछ अफसरों को जिम ट्रेनिंग देता था। इस वजह से डीएम कंपाउंड में लगातार आता-जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसका यहीं पर कमरा भी था। 8-10 घंटे यहीं बिताता था।

क्या आपको नहीं लगता था कि पुलिस की नेंग्लिजेंसी हुई? भास्कर के इस सवाल पर DCP ईस्ट श्रवण कुमार ने कहा- नहीं, ऐसा नहीं है। आरोपी ने वॉट्सऐप तक यूज नहीं किया। उसने सोशल मीडिया तक से दूरी बना ली। इसलिए उसे पकड़ने में दिक्कत आई। आरोपी ने पंजाब के एक होटल में 20 दिन तक काम किया। किसी से कनेक्ट नहीं किया। होटल मालिक ने पूछताछ में बताया कि आरोपी किसी से ज्यादा मतलब नहीं रखता था। दिनभर काम करने के बाद सो जाता था।

महिला के कारोबारी पति ने बताया कि शाम को पुलिस ने पत्नी की हत्या की बात बताई।

पुलिस प्रेम प्रसंग बताकर टालती रही, पति ने सीएम-पीएम तक को लिखा पत्र महिला के पति राहुल गुप्ता ने दैनिक भास्कर से बताया कि मैंने ही 4 महीने उसके अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। मैं लगातार दौड़ रहा था। पुलिस प्रेस-प्रसंग का मामला बताकर टालती रही। लापता होने के अगले दिन कार बरामद हुई तो उसमें टूटा हुआ क्लेचर अन्य सामान मिले थे।

मैंने पुलिस ने कहा कि विमल ने पत्नी का मर्डर कर दिया है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने एक नहीं सुनी। 4 महीने पहले पुलिस कमिश्नर से लेकर सीएम और पीएम तक को पत्र लिखा, लेकिन पुलिस मामले को नजर अंदाज करती रही। मेरी एक रिश्तेदार IB ऑफिस दिल्ली में तैनात है। उनसे पैरवी करवाई, लेकिन पुलिस हर बार टालती रही।

मेरी मदर नहीं है। पिता की तबीयत खराब हो चुकी है। मेरे 10 और 12 साल के दो बच्चे हैं। एकता ही घर को संभालती थी। उसने मेरा घर बर्बाद कर दिया। मैं चाहता हूं कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024