एनसीपी (NCP) शरद पवार गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार शाम अपनी पहली लिस्ट जारी की। इसमें 45 नाम हैं।
पार्टी ने बारामती से युगेंद्र पवार को टिकट दिया है। वे चाचा अजित पवार के खिलाफ चुनाव लडेंगे। पार्टी ने कटोल विधानसभा सीट से अनिल देशमुख को टिकट दिया है। जयंत पाटिल को इस्लामपुर से उम्मीदवार बनाया है।
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में तीन बड़ी पार्टियां कांग्रेस, शिवसेना उद्धव और NCP (शरद) शामिल हैं। कल शाम तीनों पार्टियों के बीच 85-85-85 सीटों पर लड़ने का तय हुआ था। बची हुई 33 सीटें में कुछ सीटें MVA के तीनों दलों को मिलेंगी।
कुछ सीट I.N.D.I.A ब्लॉक के अन्य दलों को दी जाएंगी। अन्य दलों में समाजवादी पार्टी, SWP और CPI(M) समेत अन्य पार्टियां शामिल हैं।
NCP (शरद) की पहली लिस्ट (सीट-उम्मीदवार)
1) इस्लामपूर – जयंत पाटील
2) काटोल – अनिल देशमुख
3) घनसावंगी – राजेश टोपे
4) कराड उत्तर – बाळासाहेब पाटील
5) मुंब्रा कळवा – जितेंद्र आव्हाड
6) कोरेगाव – शशिकांत शिंदे
7)वसमत – जयप्रकाश दांडेगावकर
8) जळगाव ग्रामीण – गुलाबराव देवकर
9) इंदापूर – हर्षवर्धन पाटील
10) राहुरी – प्राजक्त तनपुरे
11)शिरुर – अशोकराव पवार
12 शिराळा – मानसिंगराव नाईक
13) विक्रमगड – सुनील भुसारा
14) कर्जत जामखेड – रोहित पवार
15) अहमदपूर – विनायकराव पाटील
16) सिंदखेड राजा – राजेंद्र शिंगणे
17) उदगीर – सुधाकर भालेराव
18) भोकरदन – चंद्रकांत दानवे
19) तुमसर – चरण वाघमारे
20) किनवट – प्रदीप नाईक
21) जिंतूर – विजय भांबळे
22) केज – पृथ्वीराज साठे
23) बेलापूर – संदीप नाईक
24) वडगाव शेरी – बापूसाहेब पठारे
25) जामनेर – दिलीप घोडपे
26) मुक्ताईनगर – रोहिणी खडसे
27) मूर्तिजापूर – सम्राट डोंगरदिवे
28) नागपूर पूर्व – दिनेश्वर पेठे
29) तिरोडा – रविकांत बोपछे
30) अहेरी – भाग्यश्री आत्राम
31) बदनापूर – रूपकुमार ऊर्फ बबलू चौधरी
32) मुरबाड – सुभाष पवार
33) घाटकोपर पूर्व – राखी जाधव
34) अंबेगाव – देवदत्त निकम
35) बारामती – युगेंद्र पवार
36) कोपरगाव – संदीप वरपे
37)शेवगाव – प्रताप ढाकणे
38) पारनेर – राणी लंके
39) आष्टी – मेहबूब शेख
40) करमाळा – नारायण पाटील
41) सोलापूर शहर उत्तर – महेश कोठे
42) चिपळूण – प्रशांत यादव
43) कागल – समरजित घाटगे
44) कासगाव कवठेमहांकाळ – रोहित आर. पाटील
45) हडपसर – प्रशांत जगताप
शिवसेना (UBT) की पहली लिस्ट में 65 नाम 23 अक्टूबर की शाम शिवसेना (UBT) ने 65 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे को वरली से प्रत्याशी बनाया गया है। कोपरी पाचपखाडी से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने केदार दिघे को टिकट दिया गया।
शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर के खिलाफ ठाकरे गुट ने सावंतवाडी से पूर्व विधायक राजन तेली को टिकट दिया गया है। कैबिनेट मंत्री अब्दुल सत्तार के खिलाफ सिल्लोड से सुरेश बनकर को चुनाव में उतारा गया है।
शिवसेना (UBT) की लिस्ट में 3 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पांच सीटें SC और 3 सीटें ST के लिए हैं। महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी (MVA) में शिवसेना (UBT) ने सबसे पहले लिस्ट जारी की है। अभी कांग्रेस और NCP (SP) की लिस्ट आनी बाकी है। पूरी खबर पढ़ें…
महायुति में अब तक 182 नाम की घोषणा 23 अक्टूबर: NCP अजित गुट की पहली लिस्ट में 38 कैंडिडेट के नाम महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को NCP अजित पवार गुट ने पहली लिस्ट जारी की। इसमें 38 कैंडिडेट्स के नाम थे। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ेंगे। यह बारामती लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है।
बारामती लोकसभा सीट शरद पवार की पारंपरिक सीट रही है। यहां से इस बार उनकी बेटी सुप्रिया सुले जीती थीं। सुप्रिया ने लोकसभा चुनाव में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराया था। पूरी खबर पढ़ें…
22 अक्टूबर: शिवसेना (शिंदे गुट) की पहली लिस्ट, 35 उम्मीदवारों का ऐलान 22 अक्टूबर की देर रात शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट दिया गया। CM एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में तत्कालीन उद्धव सरकार से बगावत की थी। भाजपा के समर्थन से वे मुख्यमंत्री बने। ऐसे में शिंदे के नेतृत्व में यह पहला विधानसभा चुनाव है। पूरी खबर पढ़ें…
21 अक्टूबर: भाजपा ने 21 अक्टूबर को पहली लिस्ट में 99 नाम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 21 अक्टूबर को 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं, 10 उम्मीदवार ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा तीन निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिया है।
डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भोकरदन सीट से टिकट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव, 23 नवंबर को रिजल्ट महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।
