Headlines

पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 मजदूरों की मौत:5 घायल; पुलिस का दावा- प्रेशर के कारण टंकी की दीवार टूटकर मजदूरों पर गिरी

महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार सुबह मजदूरों के कैंप बनी टेम्परेरी पानी की टंकी गिर गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। 7 घायलों में से 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना पिंपरी चिंचवाड़ टाउनशिप के भोसरी इलाके में हुई, जब कुछ मजदूर पानी की टंकी के नीचे नहा रहे थे।

पुलिस का कहना है कि शायद पानी के दबाव के कारण पानी की टंकी की दीवार फट गई, जिससे टंकी गिर गई। इससे वहां मौजूद मजदूर मलबे में फंस गए।

मजदूरों के कैंप की 2 तस्वीरें…

मजदूरों के लिए सद्गुरु नगर में बनाया गया टेम्परेरी कैंप।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कैंप में करीब 1200 मजदूर रहते हैं।

जमीन से 12 फीट ऊपर थी पानी की टंकी रिपोर्ट्स के मुताबिक पानी की टंकी नई बनाई गई थी। यह जमीन से 12 फीट ऊपर थी। सुबह मजदूर काम पर जाने से पहले नहाने के लिए टंकी के पास लगे नल पर आए। तभी अचानक टैंक फट गया और नहाने आए मजदूर उसके नीचे फंस गए। मजूदरों के इस कैंप में बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के करीब 1000 से 1200 मजदूर रह रहे हैं। कुछ मजदूर चार-पांच दिन पहले ही आए हैं।

तस्वीर कैंप में उस जगह की है, जहां मजदूरों के नहाने के लिए टंकी बनाई गई थी।

अडाणी ग्रुप के प्रोजेक्ट पर काम करते थे मजदूर NCCL अडाणी ग्रुप लांडेवाडी में काम कर रहा है। ये मजदूर उस जगह पर काम कर रहे थे. वे सुबह 8 बजे काम पर निकल जाते हैं। इसलिए वे नहाने के लिए पानी की टंकी के पास पहुंचे थे। इस जगह पर एक समय में 20 से 25 मजदूरों के लिए एक साथ नहाने का इंतजाम किया गया था। यहां 60 मोबाइल टॉयलेट भी लगाए गए। सुबह जब घटना हुई तो 20 से 25 मजदूर नहाने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024