Headlines

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीट शेयरिंग का मामला फंसा:राउत बोले- हम 100 सीटों पर लड़ेंगे; कांग्रेस बोली- कल तक सब साफ हो जाएगा

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीट शेयरिंग का मामला फंसा:राउत बोले- हम 100 सीटों पर लड़ेंगे; कांग्रेस बोली- कल तक सब साफ हो जाएगा

मुंबई1 घंटे पहले
शिवसेना (UBT) के नेता और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने वर्ली विधानसभा सीट से गुरुवार को नामांकन दााखिल किया।

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) में शामिल शिवसेना (उद्धव), NCP (शरद पवार) और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का मामला फंसा हुआ है। एक दिन पहले तीनों दलों ने 85-85 सीटों पर लड़ने की घोषणा की थी। गुरुवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

राउत के बयान के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा- गठबंधन में सबकुछ ठीक है। अंतिम सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा गुरुवार शाम तक या फिर शुक्रवार सुबह तक कर दी जाएगी। पार्टी ने अपने कुछ उम्मीदवारों से पहले ही नामांकन पत्र दाखिल करने को कहा है, जिन्हें 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए टिकट मिलना तय है।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होंगे। 23 अक्टूबर को MVA के तीनों दलों ने तय किया कि 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और शेष सीटों के लिए बातचीत जारी रहेगी। एक दिन बाद शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि सहयोगी दलों के बीच कुछ सीटों की अदला-बदली हो सकती है। शिवसेना 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उद्धव ठाकरे ने 65 कैंडिडेट की लिस्ट जारी की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना (UBT) की बुधवार (23 अक्टूबर) शाम पहली लिस्ट जारी हुई। उद्धव ठाकरे ने 65 प्रत्याशियों की सूची जारी की, इसमें वर्ली से उनके बेटे आदित्य ठाकरे को प्रत्याशी बनाया गया है। कोपरी पाचपखाडी से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने केदार दिघे को टिकट दिया है। अभी कांग्रेस और NCP (SP) की लिस्ट आनी बाकी है।

महायुति में अब तक 182 नाम की घोषणा

23 अक्टूबर: NCP अजित गुट की पहली लिस्ट में 38 कैंडिडेट के नाम महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को NCP अजित पवार गुट ने पहली लिस्ट जारी की। इसमें 38 कैंडिडेट्स के नाम थे। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ेंगे। यह बारामती लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। बारामती लोकसभा सीट शरद पवार की पारंपरिक सीट रही है। यहां से इस बार उनकी बेटी सुप्रिया सुले जीती थीं। पूरी खबर पढ़ें…

22 अक्टूबर: शिवसेना (शिंदे गुट) की पहली लिस्ट, 35 उम्मीदवारों का ऐलान 22 अक्टूबर की देर रात शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट दिया गया। CM एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में तत्कालीन उद्धव सरकार से बगावत की थी। पूरी खबर पढ़ें…

21 अक्टूबर: भाजपा ने 21 अक्टूबर को पहली लिस्ट में 99 नाम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 21 अक्टूबर को 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं, 10 उम्मीदवार ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा तीन निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिया है। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव, 23 नवंबर को रिजल्ट महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

महाराष्ट्र विधानसभा की मौजूदा स्थिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024