Headlines

साइक्लोन दाना कल ओडिशा-बंगाल से टकराएगा:भारी बारिश से कर्नाटक-तमिलनाडु में बाढ़; IMD ने अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को देश के दक्षिण-पूर्वी इलाकों में अगले पांच दिन बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने देश के पूर्वी इलाकों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की है।

IMD ने बताया- आज आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र (राज्य का दक्षिणी हिस्सा) में कई जगह भारी बारिश की आशंका है। यहां 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इसके अलावा IMD​​​​​​​ पुडुचेरी में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव क्षेत्र मंगलवार सुबह डीप डिप्रेशन में बदल गया। यह बंगाल की तरफ बढ़ रहा है। 23 अक्टूबर तक यह चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। 25 अक्टूबर की सुबह पुरी (ओडिशा) और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा।

IMD के मुताबिक, इस दौरान हवा की रफ्तार 110 किमी/​​​​​​​घंटा होगी, जो बढ़कर 120 किमी/​​​​​​​घंटा तक हो सकती है। मछुआरों को 25 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

तूफान दाना के असर से तमिलनाडु और कर्नाटक के समुद्री किनारों वाले जिलों में मंगलवार को भारी बारिश हुई। इससे कई इलाकों में पानी भर गया है। एक दिन पहले 21 अक्टूबर को बेंगलुरु आने वाली चार फ्लाइट्स चेन्नई डायवर्ट की गईं।

बेंगलुरू में केंद्रीय विहार अपार्टमेंट में पानी भर जाने लोगों ने घर छोड़ा।

कर्नाटक के येलहांका से NDRF ने 300 लोगों का रेस्क्यू किया NDRF के एक अधिकारी ने बताया कि येलहांका इलाके में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां 2000-3000 लोग फंसे हुए हैं। तीन टीमें यहां काम कर रही हैं। एक टीम को दूसरी जगह भेज दिया है, जहां 200-300 लोग फंसे हुए हैं।

कर्नाटक की 2 तस्वीरें…

बेंगलुरु के येलहंका इलाके में पानी भर जाने के बाद NDRF की टीम ने रेस्क्यू किया।
बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद सड़कों पर करीब दो फीट पानी भर गया।

राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थान: 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, माउंट में 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट

फोटो जोधपुर के ओसियां का है। सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदला और करीब 15 मिनट तक बारिश हुई।

राजस्थान के भरतपुर, करौली, जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, अलवर, चूरू, माउंट आबू समेत कई शहरों में सोमवार को बादल छाने के बाद आंधी चली और बारिश हुई। वहीं कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। पश्चिमी राजस्थान में सोमवार को हुई बारिश से तापमान में करीब 4 डिग्री तक गिरावट आई है। सबसे ज्यादा बारिश माउंट आबू में दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान के 4 जिलों में भी आज भी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024