Headlines

3 राज्यों के 5 स्कूलों में बम की धमकी:इनमें 3 CRPF के स्कूल, मेल के जरिए धमकाया; अबतक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के दिल्ली के दो और हैदराबाद के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यह धमकी तीनों स्कूलों के मैनेजमेंट को ईमेल के जरिए भेजी गई थी।

इसके अलावा तमिलनाडु के कोयंबटूर के चिन्नावेदमपट्टी और सरवनमपट्टी के दो प्राइवेट स्कूलों को भी बम की धमकियां मिली हैं।

मंगलवार सुबह बॉम्ब स्क्वाड की टीमें इन सभी स्कूलों में पहुंची। स्कूलों को खाली कराकर जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

इससे पहले दिल्ली के रोहिणी इलाके में CRPF स्कूल के पास 20 अक्टूबर को एक ब्लास्ट हुआ था। हालांकि, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ था। सिर्फ दुकानें और स्कूल की दीवार डैमेज हुई थी।

देशभर में ब्लास्ट और बम की धमकियों के मामले सिलसिलेवार पढ़ें…

20 अक्टूबर: CRPF स्कूल के पास ब्लास्ट, खालिस्तानी संगठन ने जिम्मेदारी ली

CRPF स्कूल की दीवार और गाड़ियां डैमेज हुई थीं।

दिल्ली के रोहिणी इलाके में CRPF स्कूल के पास 20 अक्टूबर को सुबह करीब 7:30 बजे धमाका हुआ था। इसकी जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने टेलीग्राम के जरिए ली थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्कूल की दीवार के पास पॉलीथिन बैग में विस्फोटक रखा गया था। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024